गुजरात: साबरकांठा में बस और वैन की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत; चार की हालत गंभीर
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वैन को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की ...और पढ़ें
HighLights
साबरकांठा में बस-वैन की जोरदार टक्कर
दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर मौत
तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण बनी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार को हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
वैन शमलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, बस की अत्यधिक गति के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
दुर्घटना में वैन में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गंभोई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अल्पेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। बस ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।