विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: पाटन में पुलिस ने शराब के 260 ठिकाने किए नष्ट, 16 गिरफ्तार

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:45 PM (IST)

गुजरात के पाटन में पुलिस ने अवैध देशी शराब बनाने वाले 260 अड्डों पर छापा मारकर उन्हें नष्ट कर दिया। ...और पढ़ें

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के पाटन पुलिस ने अवैध देशी शराब बनाने के 260 अड्डों पर एक साथ छापा मारकर नष्‍ट कर दिया। अवैध शराब की तस्‍करी करने वालों पर भी जिलेभर में कार्रवाई कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक वसंत नायी ने बताया कि जिला पुलिस की 54 टीमें बनाकर अवैध देशी शराब बनाने के 260 अड्डों को नष्‍ट किया गया तथा शराब तस्‍करी करने वालों पर सख्‍त कार्यवाई की गई।

पुलिस ने 110 मामले दर्ज कर शराब के अवैध निर्माण व तस्‍करी के आरोप में 16 तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। पाटन के शंखेश्‍वर में एक लग्‍जरी बस की तलाशी ली गई, इसमें एक भी यात्री सवार नहीं था।

इसमें अवैध खाने बनाकर शराब की तस्‍करी की जाती थी इसके अलावा हारिज में भी शराब तस्‍करी के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एक कार को जप्‍त किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा क‍ि जिले में शराब के अड्डों व शराब तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात-पटना समेत चार हाई कोर्ट के जज बनेंगे मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

यह भी पढ़ें- ठंड की दस्तक के बीच राजस्थान के 14 और गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित, सामान्य से कम बारिश के चलते फसलें बर्बाद