Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी, रुझानों में BJP आगे
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना ...और पढ़ें

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती की सभी तैयारियां पूरी (फोटो: पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज की जा रही है। सुबह 8 बजे से बैलेट पेपर के जरिए डाले गए वोटों की गिनती होगी इसके बाद 9 बजे से EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हिम्मतनगर में वोटों की गिनती के लिए ट्रैफिक डायवर्जन संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। पढ़ें लाइव अपडेट्स:
- वार्ड संख्या - 1, 5, 9 में BJP पैनल विजयी
- ओगाड तालुका की खारिया तालुका पंचायत में BJP की जीत
- भाभर वार्ड संख्या 1 में BJP की जीत
- वार्ड संख्या 1, देहगाम में कांग्रेस की जीत
- वापी शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश शाह हारे
- चेतनाबेन कानाजी ठाकोर विजयी
- अडालज जिला पंचायत में BJP 5600 वोटों से विजयी
- अमरेली जिले की बगसरा तालुका पंचायत में AAP का खाता खुला
- AAP उम्मीदवार डाकूभाई गाजीपारा विजयी हुए।
पूरे राज्य में कुल 382 मतगणना केंद्र और 838 हॉल की व्यवस्था की गई है, जिनमें 28,240 मतगणना कर्मचारी 6,991 मेजों पर काम कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 33,750 पुलिस कर्मियों और 10,257 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
अहमदाबाद शहर के दो मुख्य मतगणना केंद्रों, LD इंजीनियरिंग कॉलेज और गुजरात कॉलेज में आज सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। उम्मीदवार मतगणना केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। वोटों की गिनती से पहले EVM की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
झुलसा देने वाली गर्मी के बीच 26 अप्रैल 2026 को 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। गुजरात स्थानीय स्वशासन चुनावों 2026 में 25 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जहां मतदाताओं ने 26 अप्रैल को EVM में उम्मीदवारों का भाग्य बंद कर दिया था, वहीं आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी प्रक्रिया में उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।
