विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात ना मोदी का है ना ही मेरा, गुजरात गांधीजी का है: नायडू

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 02:49 AM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 03:03 AM (IST)

केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि गुजरात ना मोदी का है ना ही उनका, गुजरात महात्मा गांधी का है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनता की गलत आदत डाल दी कि सब काम सरकार ही करेगी। लोग वोट देकर बैठ जायेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ऐसा नहीं चलेगा।
शहरी विकास मंत्रालय सेमिनार के लिये आये केन्द्रीय मंत्री नायडू ने पालडी स्थित टैगोर हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर विविध शहर, गांव, वार्ड, गली मुहल्ले व लोगों में प्रतिस्पर्धा हो रही है। बच्चोंं में इस बात की स्पर्धा होने लगी है कि अधिक स्वच्छता कौन रखता है।

नायडू ने कहा आजादी के बाद सरकारों ने लोगों की गलत आदत डाल दी की सब काम सरकार ही करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद कहा कि यह नहीं चलेगा। देश के विकास व निर्माण में लोगों को भागीदार होना होगा। नायडू ने कहा कि गुजरात ना मोदी का है ना ही उनका, गुजरात महात्मा गांधी का है और गांधीजी का स्वच्छता का सपना हम सबको मिलकर पूरा करना होगा।

पढ़ें:गांधीजी के पौत्र कनुभाई पंचतत्व में विलीन