Move to Jagran APP

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे अर्जुन मोढवाडिया लड़ेंगे पोरबंदर सीट से चुनाव

कांग्रेस ने दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वो साल 2004 से 2007 तक गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। इसके अलावा वो 2 मार्च 2011 से 20 दिसंबर 2012 तक गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

By Piyush KumarEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2022 01:08 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 01:08 AM (IST)
Gujarat Election: गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे अर्जुन मोढवाडिया लड़ेंगे पोरबंदर सीट से चुनाव
पोरबंदर विधानसभा सीट कांग्रेस के उम्मीदवार, अर्जुन मोढवाडिया की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। गुजरात में दो चरण में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वो साल 2004 से 2007 तक गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। इसके अलावा वो 2 मार्च 2011 से 20 दिसंबर 2012 तक गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। वो पोरबंदर विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।बता दें कि वो 2012 में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे, लेकिन चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

loksabha election banner

अर्जुन मोढवाडिया का जन्म 17 फरवरी 1957 को पोरबंदर के पास मोधवाड़ा गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गाँव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने लखधीरजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने मोरबी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।

साल 1993 में नौकरी छोड़कर राजनीति में किया प्रवेश

साल 1982 से 2002 तक अर्जुन मोढवाडिया, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य थे। इसके अलावा, वो साल 1988 में विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य भी बने। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने 10 साल तक गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में सहायक अभियंता के रूप में काम किया, जिसके बाद उन्होंने 1993 में नौकरी छोड़ दी और राजनीति में प्रवेश किया। अर्जुन मोढवाडिया की शादी हीराबेन से हुई है और उनका एक बेटा और एक बेटी है।

अर्जुन मोढवाडिया का राजनीतिक करियर

साल 1997 में वो कांग्रेस में शामिल हो गए। अर्जुन मोढवाडिया ने साल 2002 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2002 में वो गुजरात के लिए भारत के परिसीमन आयोग के सदस्य बने। उन्हें प्राक्कलन समिति के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया था। वह 2004 से 2007 तक गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

अर्जुन मोढवाडिया, 2007 में एक विधायक के रूप में फिर से चुने गए और 2008-2009 तक जीपीसीसी के मीडिया समिति के अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता भी रहे। 2 मार्च 2011 को उन्हें जेपीसीसी के 27 वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। साल 2012 में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: थराद सीट से चुनाव लडेंगे शंकर चौधरी, कभी तत्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ा था चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.