विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में भाजपा के 'पन्ना प्रमुख' की काट के लिए कांग्रेस का 'वोट रक्षक' दांव, शहरी क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

By Shatrughna SharmaEdited By: Garima Singh
Published: Sat, 21 Nov 2026 08:24 PM (GMT+05:30)

गुजरात में तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस ने भाजपा के 'पन्ना प्रमुख' का मुकाबला करने के लिए हर बूथ पर 'वोट रक्षक' तैयार करने की रणनीति बनाई है।

कांग्रेस ने हर बूथ पर 'वोट रक्षक' तैयार करने की योजना बनाई (सांकेतिक तस्वीर)

कांग्रेस ने हर बूथ पर 'वोट रक्षक' तैयार करने की योजना बनाई (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में तीन दशक से अधिक समय से सत्ता से दूर कांग्रेस ने भाजपा के पन्ना प्रमुख से मुकाबले के लिए हर बूथ पर वोट रक्षक तैयार करने की रणनीति बनाई है। उधर पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने नेताओं को अपने बूथ की जिम्मेदारी लेने को कहा है।

गुजरात में कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हारते आ रही है, तमाम तरह के प्रयोग और रणनीति के बावजूद कांग्रेस को पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक कहीं भी सफलता नहीं मिल पा रही है। ‌

हर बूथ पर 'वोट रक्षक' तैयार करने की योजना

वर्ष 2017 में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला की जोड़ी ने कांग्रेस को जीत की दहलीज पर ला दिया था लेकिन भाजपा ने ऐन मौके पर पासा पलट दिया।

दरअसल अहमदाबाद , सूरत, राजकोट जैसे बड़े शहरों में भाजपा को मिली एकतरफा जीत के कारण वह इस चुनाव में बहुत कम अंतर से सत्ता बचाने में कामयाब रही थी।

गुजरात कांग्रेस की कमान एक बार फिर सुरजेवाला के हाथ में है, महानगरपालिका में जीतकर आए कांग्रेस के पार्षद एवं जिला पदाधिकारी की मीटिंग में उन्होंने शहरी जनों से संपर्क बढ़ाने को कहा है।

गुजरात में सरकार का रास्ता शहरों से गुजरता है इसीलिए पार्टी ने प्रदेश में अपने कार्यक्रमों के साथ शहरी इलाकों में खास ध्यान देने को कहा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी बताते हैं कि कांग्रेस ने हर पेज पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के शहरी व ग्रामीण क्षैत्र के बड़े नेता व कार्यकर्ता सभी को अपने-अपने वार्ड एवं बूथ का ध्यान रखने को कहा गया है।

'पन्ना प्रमुख' रणनीति का मुकाबला करने की तैयारी

कांग्रेस लंबे समय से चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते रही है इसलिए गुजरात में हर बूथ पर वोट रक्षक तैयार करने की योजना बनाई है। दोशी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पिछड़ने के कारण पार्टी को पर्याप्त मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाता। कांग्रेस अब जिले के साथ शहरों में भी संपर्क बढ़ाएगी।

ध्यान रहे कि गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पन्ना प्रमुख की रणनीति से पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी 156 सीट पर जीत दिलाई थी।

अब यह संख्या बढ़कर 161 हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के समक्ष बड़ी चुनौती है उधर भाजपा को भी पिछली सफलता दोहराने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: मंदिर बनाने के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से 1.25 करोड़ की ठगी, स्वामीनारायण संप्रदाय के दो संतों पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- गुजरात में सनसनीखेज वारदात: विवाहित महिला ने प्रेमी के बच्चे को दिया जन्म, कुछ ही घंटों में कर दी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।