विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: मंदिर बनाने के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से 1.25 करोड़ की ठगी, स्वामीनारायण संप्रदाय के दो संतों पर केस दर्ज

By Shatrughna SharmaEdited By: Anshika Agarwal
Published: Fri, 20 Nov 2026 07:35 PM (IST)

राजकोट में वड़ताल स्वामीनारायण मंदिर से जुड़े दो संतों पर एक सेवानिवृत्त अधिकारी से मंदिर बनाने के नाम पर सवा करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। 

स्वामी नारायण संप्रदाय के दो संतों पर मंदिर के नाम सवा करोड़ की ठगी का आरोप। (फोटो AI द्वारा बनाई गई है)

स्वामी नारायण संप्रदाय के दो संतों पर मंदिर के नाम सवा करोड़ की ठगी का आरोप। (फोटो AI द्वारा बनाई गई है)

HighLights

  1. सेवानिवृत्त अधिकारी से सवा करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा।

  2. डाकोर में मंदिर और गौशाला बनाने का झांसा दिया गया।

  3. वड़ताल स्वामीनारायण मंदिर के दो संतों पर मामला दर्ज।

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। राजकोट के खेड़ा जिले के वड़ताल स्वामी नारायण मंदिर से जुड़े दो संतों पर मंदिर बनाने के नाम पर सवा करोड रु की ठगी का आरोप लगा है।

राजकोट के भूपेंद्र रोड स्थित मंदिर में संत माधव प्रिय उर्फ एमपी स्वामी तथा दर्शन प्रकाश उर्फ डीपी स्वामी ने एक सेवानिवृत अधिकारी को डाकोर में करीब 350 बीघा जमीन पर स्वामीनारायण मंदिर व गौशाला बनाने का झांसा देकर जमीन खरीदने के नाम पर उनसे सवा करोड रु ठग लिए।

शिकायतकर्ता सेवानिवृत अधिकारी नरसिंग भाई वाढेर ने पुलिस में इन दोनों संतो के खिलाफ सवा करोड़ रु की ठगी का मामला दर्ज कराया है। आरोपित माधव प्रिय उर्फ एमपी स्वामी तथा दर्शन प्रकाश उर्फ डीपी स्वामी का वर्ष 2004 में मोरबी में कपड़े की दुकान का व्यापार करने वाले भावेश परमार से परिचय हुआ था, उसने इन दोनों की मुलाकात 2020 में चिंतन से कराई थी।

इन दोनों के माध्यम से आरोपित संतों ने स्वामीनारायण संप्रदाय का भव्य मंदिर व गौशाला बनाने का झांसा देकर पूर्व अधिकारी नरसिंह भाई को इसमें पैसा लगाकर बदले में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपितों ने इनके अलावा दो और लोगों को मंदिर निर्माण में सहभागी बनाने की बात कही।

शिकायतकर्ता इन की बात में आकर डाकोर के सूई और सैयद गांव में मंदिर व गौशाला के जमीन देखने भी गए। यहां इन्होंने स्थानीय किसान से मिलकर करीब साढ़े तीन सौ बीघा जमीन के सौदे की बात तय की। किसान को टोकन के रूप में एक लाख रु दिया गया। कुछ समय बाद एक करोड़ 24 लाख रुपए और दिए गए, यह रु शिकायतकर्ता ने इन संतों को दिए थे।

कुछ समय बाद जब शिकायत करता नहीं संतों से आगे की कार्रवाई की बात की तो उन्होंने विदेश से दान नहीं मिलने का बहाना कर उन्हें टाल दिया। ‌ इसके बाद शिकायतकर्ता ने इन दोनों संतों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।