तीसरी संतान अगर बेटी हुई तो मिलेगा 51 हजार का इनाम, जनसंख्या संतुलन को लेकर गुजरात में हुआ फैसला
कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने जनसंख्या संतुलन हेतु तीसरे बच्चे के रूप में बेटी होने पर 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
तीसरी संतान बेटी होने पर 51 हजार रुपये का इनाम।
जनसंख्या संतुलन और बेटियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य।
कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने हिम्मतनगर में की घोषणा।
राज्य ब्यूरो, गांधीनगर। विश्व उमियाधाम की पहल को आगे बढ़ाते हुए कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने जनसंख्या संतुलन को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। हिम्मतनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान समाज ने ऐलान किया कि अब जिन परिवारों में तीसरा बच्चा बेटी के रूप में जन्म लेगी, उन्हें समाज की ओर से 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा कि विश्व उमियाधाम परिसर की ऊर्जा बेहद सकारात्मक है और यह स्थान आने वाले समय में सनातन धर्म का प्रतीक बनेगा। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि लोग सिर्फ पंच देव की पूजा करें और नकली देवी-देवताओं से दूर रहें।
पाटीदारों में घटती जनसंख्या चिंता का विषय
पाटीदार समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पाटीदारों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय बन गई है। खासकर बेटियों की संख्या में कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्व उमियाधाम के अध्यक्ष आर.पी. पटेल के आह्वान पर समाज ने इस पहल को स्वीकार किया है। उनका कहना है कि बेटी को बोझ नहीं, बल्कि लक्ष्मी समझा जाए और समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाए।
विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का चल रहा निर्माण कार्य
लोगों ने इस घोषणा का स्वागत किया। समाज के नेताओं ने कहा कि सिर्फ इनाम देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। तीसरे बच्चे को लेकर जो डर और संकोच है, उसे खत्म करना है।
इसी कार्यक्रम में विश्व उमियाधाम में चल रहे दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने भी शिलापूजन किया। उन्होंने मां उमिया के दर्शन किए और निर्माणाधीन गर्भगृह का दौरा किया।
परिसर की ऊर्जा सकारात्मक
शंकराचार्य ने कहा कि विश्व उमियाधाम परिसर की ऊर्जा बेहद सकारात्मक है और यह स्थान आने वाले समय में सनातन धर्म का प्रतीक बनेगा। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि लोग सिर्फ पंच देव की पूजा करें और नकली देवी-देवताओं से दूर रहें। समाज के इस फैसले को पाटीदार समाज में एक नई सामाजिक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।