विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, टिकट कटने से कई नेता नाराज

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 05 Nov 2022 07:34 PM (IST)

अहमदाबाद महानगर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य डा. अमीबेन याज्निक को मैदान ...और पढ़ें

गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी। (फाइल फोटो)
गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। अहमदाबाद महानगर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य डा. अमीबेन याज्निक को मैदान में उतारा है। वहीं, वडोदरा की मांजलपुर सीट से डा. तश्विन सिंह को टिकट दिया है। स्थानीय कांग्रेस नेता इन्हें बाहरी बताकर विरोध जता रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार देर रात घोषित की। इसके कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी।

सांसद अमीबेन को टिकट मिलने पर मुकेश पंचाल ने जताया दुख

घाटलोडिया सीट से सांसद अमीबेन को टिकट देने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश पंचाल ने कहा कि बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि घाटलोडिया विधानसभा सीट से मेरा टिकट कट गया है। छह अक्टूबर को अपने निर्णय को सार्वजनिक करूंगा। उधर, वडोदरा की मांजलपुर सीट से डा. तश्विन सिंह को टिकट देने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

पार्टी ने किया स्थानीय नेताओं को नाराज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं पहचानते। तश्विन को कभी कांग्रेस कार्यालय में नहीं देखा। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुईं हैं। पार्टी ने स्थानीय नेताओं की उपेक्षा कर उन्हें टिकट दे दिया।

हिमांशु व्यास हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हिमांशु व्यास ने पार्टी की पहली सूची आते ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया, व्यास लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं इस बार टिकट मिलने की संभावना नहीं है। वे सुरेंद्रनगर सीट से अपनी दावेदारी जता रहे थे लेकिन पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं है। हिमांशु व्यास शनिवार को ही केंद्रीय ग्रह एवं सहकार मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये।

यह भी पढ़ें-  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले तीन प्रमुख दलों के ब्राह्मण नेता हुए नाराज, छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें- जो जनता कहेगी उसे भाजपा घोषणापत्र में करेगी शामिल, 'अग्रेसर गुजरात' अभियान किया शुरू