विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2030 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले शहर में हवा सुधारने की कोशिश, अहमदाबाद नगर निगम ने पेश की चार साल की योजना

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:54 PM (IST)

अहमदाबाद नगर निगम ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले शहर की हवा सुधारने के लिए चार साल की कार्य योजना बनाई है। 

अहमदाबाद नगर निगम ने पेश की चार साल की योजना (एआई द्वारा निर्मित तस्वीर)।

अहमदाबाद नगर निगम ने पेश की चार साल की योजना (एआई द्वारा निर्मित तस्वीर)।

HighLights

  1. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अहमदाबाद में हवा सुधारने की योजना।

  2. 2029 तक हरियाली 13% से 13.5% से अधिक बढ़ाने का लक्ष्य।

  3. निर्माण स्थलों से 4,114 नोटिस जारी, 3.25 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले शहर में हवा की गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण से निपटने के लिए चार साल की एक कार्य योजना तैयार की है।

इस योजना के तहत, अहमदाबाद प्रशासन का लक्ष्य शहर में हरियाली (ग्रीन कवर) को मौजूदा 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 2029 तक 13.5 प्रतिशत से अधिक करना है।

हरे-भरे क्षेत्र का होगा विस्तार

2026 से 2029 तक चलने वाली इस योजना का मुख्य फोकस निर्माण स्थलों और सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करना, औद्योगिक उत्सर्जन की निगरानी करना, हरे-भरे क्षेत्रों का विस्तार करना और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है। इसमें शहरी वनों और बगीचों का विकास करने के साथ-साथ सड़कों के किनारे पेड़ लगाना भी शामिल है।

जारी हुए चार हजार से ज्यादा नोटिस

अपनी सख्त कार्रवाई के तहत एएमसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 1,186 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन के लिए 4,114 नोटिस जारी किए। नोटिस और जुर्माने के बाद लगभग 30 निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया। योजना के अनुसार एक अप्रैल से 22 नवंबर के बीच, नगर निकाय ने निर्माण स्थलों से कुल 3.25 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

प्रदूषण के स्रोतों की हो रही पहचान

शहर में फिलहाल 10 कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) हैं। 2025-26 में अहमदाबाद में पीएम10 का स्तर 102 दर्ज किया गया, जो 2024-25 के 103 के स्तर से थोड़ा कम है। आईआईटी कानपुर भी पूरे शहर में प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने के लिए एक अध्ययन कर रहा है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस की जानकारी के साथ)

एआई को सौंपें कोर्ट के 'नीरस' काम, 5.64 करोड़ लंबित मुकदमों पर चंद्रचूड़ ने जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।