विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार के बीच जाति की दीवार, परिवार ने शादी से किया इनकार; प्रेमी जोड़े ने Instagram पर LIVE आकर दी जान

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

गुजरात के दाहोद में एक प्रेमी जोड़े ने परिवार की असहमति के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली।

प्रेमी जोड़े ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी। (सोशल मीडिया)

प्रेमी जोड़े ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. दाहोद में प्रेमी जोड़े ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या।

  2. परिवार ने जातिगत कारणों से शादी के रिश्ते को अस्वीकार किया था।

  3. 50 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन देखी यह हृदय विदारक घटना।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के दाहोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक युवक और एक नाबालिग लड़की, जो रिलेशनशिप में थे, उन्होंने खुदकुशी कर ली और इस घटना को इस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम कर दिया।

यह घटना रविवार को सिंगवद तालपका के जंगल इलाके में हुई। इस घटना से उनके परिवार सदमे में हैं क्योंकि कई लोगों ने इंस्टग्राम पर खुदकुशी को लाइव देखा।

रिश्ते के खिलाफ के दोनों के परिजन

पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश निनामा का 16 साल की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि, उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।

राजेश के माता-पिता ने शादी कराने से किया इनकार

रांधिकपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी शैलेश बारिया ने कहा कि राजेश कुछ दिन पहले लड़की को अपने माता-पिता से मिलवाने ले गया था और शादी की इजाजत मांगी थी, लेकिन उसके माता-पिता ने मना कर दिया क्योंकि लड़का और लड़की एक ही जाति के थे।

लिंखेड़ा तालुका के रहने वाले इस जोड़े ने परेशान होकर अपनी जान देने का फैसला किया। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे सिंगवद तालुका के हरिपुर गांव के जंगल इलाके में पहुंचे।

दोनों ने पेड़ से लटककर कर ली खुदकुशी

22 साल के राजेश ने अपना इंस्टाग्राम लाइव शुरू किया और पेड़ की एक टहनी पर कपड़ा बांधा। दोनों ने फांसी लगा दी, जबकि 50 से ज्यादा लोग यह घटना देख रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस कदम के पीछे की वजहों की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात:14 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, मां खींचती रही अश्लील तस्वीरें; दोनों गिरफ्तार