यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने भी अयोध्या में राममंदिर का राग अलापा
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी अयोध्या में राममंदिर का राग अलापा है। जबकि अदालत धर्म, जाति व प्रांतवाद के नाम पर वोट मांगने पर सख्त है।

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी अयोध्या में राममंदिर का राग अलापा है। जबकि अदालत व चुनाव आयोग धर्म, जाति व प्रांतवाद के नाम पर वोट मांगने पर सख्त है।
रुपाणी ने 68वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आणंद में आयोजित होने वाले राज्य स्तगरीय समारोह से पूर्व कहा है कि अयोध्या में राम, युवाओं को काम, किसानों को फसल का सही दाम तथा महंगाई पर लगाम कसना भाजपा के एजेंडे में है। रुपाणी ने कहा कि भाजपा सरकार देश में चल रहे भ्रष्टाएचार को समाप्तक करके ही दम लेगी। गुजरात में भी उनके मुख्येमंत्री बनने के बाद भ्रष्टााचार पर लगाम कसने के लिय व्या पक कार्यवाही हो रही है।
