यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: अहमदाबाद में चल रहा राम मंदिर के 7 ध्वज स्तंभों का निर्माण कार्य, 5 हजार किलो से ऊपर इसका वजन; देखें VIDEO
राम मंदिर (Ram Temple) के लिए 7 ध्वज स्तंभों का निर्माण अहमदाबाद में चल रहा है। इनकी तस्वीरें भी सामने ...और पढ़ें

एएनआई, गुजरात। Ram Mandir: अगले साल आने में कुछ ही दिन बच गए है और वो दिन दूर नहीं जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 22 जनवरी, 2024 का दिन देशवासियों के लिए बेहद ही खास रहेगा।
बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे हफ्ते रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समेत कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वहीं,प्राण स्थापना दिवस के मौके पर लगभग 6 हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इस बीच राम मंदिर के लिए 7 ध्वज स्तंभों का निर्माण अहमदाबाद में चल रहा है। इनकी तस्वीरें भी सामने आई है।
अहमदाबाद में तैयार हो रहा सात ध्वज स्तंभ
श्री अंबिका इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी को ध्वज स्तंभ के निर्माण का काम सौंपा गया है। बता दें कि एक मुख्य ध्वज स्तंभ सहित सात ध्वज स्तंभ का वजन लगभग 5,500 किलोग्राम है। कंपनी के एमडी भरत मेवाड़ा ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, 'अयोध्या में राम मंदिर के लिए ध्वज स्तंभों के निर्माण का काम हमें सौंपा गया है। काम पूरे जोरों पर चल रहा है। एक मुख्य ध्वज स्तंभ सहित सात ध्वज स्तंभ हैं, जिनका वजन 5,500 किलोग्राम है।
#WATCH | Gujarat: Construction of 7 flag poles for the Ram temple in Ayodhya is underway in Ahmedabad. (04.12) pic.twitter.com/GkPCQudVoq
— ANI (@ANI) December 5, 2023
800 मीटर लंबी रिंग रोड भी तैयार
वहीं, राम मंदिर के चारों और 800 मीटर लंबी रिंग रोड भी तैयार की जा रही है। इसका ढांचा तैयार हो गया है और अब इसके ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य बचा हुआ है।
कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी के अनुसार, परकोटे के अतिरिक्त इस पथ पर चलकर मंदिर का पूरा चक्कर लगाया जा सकेगा। वहीं, मंदिर के फर्श पर मार्बल लगाया जा रहा है। फर्श के 60 प्रतिशत हिस्से में मार्बल लगाया जा चुका है। इसके अलावा मंदिर के नृत्य मंडप के साथ-साथ रंग मंडप का शिखर बन कर तैयार हो गया है।