Move to Jagran APP

Gujarat Assembly Election: आप नेता राघव चड्ढा ने कई स्थानों पर किया रोड शो, सरकार पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने कहा कि गुजरात चुनाव में वह अपना विजयरथ लेकर आगे बढ़ रही है और वह आज गुजरात की जनता की पहली पसंद बन गई है। इन दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक हर कोई गुजरात में मेहनत कर रहे हैं।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2022 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 11:11 PM (IST)
आप नेता राघव चड्ढा ने कई स्थानों पर किया रोड शो, सरकार पर साधा निशाना।

अहमदाबाद, आनलाइन डेस्क। आम आदमी पार्टी ने कहा कि गुजरात चुनाव में वह अपना विजयरथ लेकर आगे बढ़ रही है और वह आज गुजरात की जनता की पहली पसंद बन गई है। इन दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक हर कोई गुजरात में मेहनत कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा पिछले कई दिनों से गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दहेगाम, कड़ी, नरोडा और गांधीनगर में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।

loksabha election banner

राघव चड्ढा ने विभिन्न स्थानों पर किया रोड शो

राघव चड्ढा ने कहा कि आज गुजरात एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आकर खड़ा है। आज गुजरात के लोगों के पास पहली बार एक ऐसा मौका आया है, जब उनको भाजपा कांग्रेस से छुटकारा मिल सकता है और एक ईमानदार पढ़ी-लिखी और काम करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। लेकिन दिल्ली के लोगों ने एक बार मन बना लिया और 15 साल से शासन कर रही मजबूत कांग्रेस पार्टी को दिल्ली से उखाड़ फेंका। दिल्ली की जनता ने आजाद भारत की सबसे बड़े बहुमत की आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना

राघव चड्ढा ने कहा कि उसी तरह पंजाब में भी 50 साल से दो पार्टियों का ही शासन था, कांग्रेस और अकाली दल। पंजाब के लोगों ने भी इन दोनों पार्टियों को जड़ों से उखाड़ फेंका और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। गुजरात सबसे अलग राज्य बना तब से 35 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रहे और 27 साल तक भाजपा की सरकार रही।

आप ने जनता से मांगे पांच साल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उन शासन में उनके बेटे बेटी और उनके परिवार के लोग बड़े आदमी बन गए, बड़ी-बड़ी गाड़ियां और कोठिया बन गई और उनके बड़े बड़े बिजनेस बन गए। लेकिन आम लोगों को गरीब लोगों को और किसानों को इन सरकारों ने कुछ नहीं दिया। गुजरात की जनता ने कांग्रेस को 35 साल और भाजपा को 27 साल दिए हैं। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को हम सिर्फ किसी पार्टी की तकदीर नहीं बनाएंगे बल्कि आपके बच्चों का और आपके परिवार का भविष्य बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: Fact Check: गुजरात में सिर्फ मुस्लिमों को रियायत देने के दावे के वायरल हो रहा AAP का घोषणापत्र फेक और एडिटेड

ये भी पढ़ें: चीन में ओमिक्रॉन के वेरिएंट BA.5, BA.7 और XBB से बढ़े केस-मौतें, भारत के 98% लोग हर्ड इम्युनिटी से बचे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.