Move to Jagran APP

Gujarat News: माडल बनाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में AAP नेता गिरफ्तार

Gujarat News माडल बनाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया है। घटना गुजरात की है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

By AgencyEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Sun, 25 Sep 2022 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 02:56 PM (IST)
Gujarat News: माडल बनाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में AAP नेता गिरफ्तार
गुजरात में माडल बनाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में AAP नेता गिरफ्तार। फोटो आइएएनएस

वेरावल, एजेंसी। Gujarat News: गुजरात में माडल बनाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता भागू वाला (Bhagu Vala ) को गिरफ्तार कर लिया है। वेरावल के पुलिस निरीक्षक सुनील इसरानी ने बताया कि एक 23 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को भागू वाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि भागू वाला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को किया गया।

loksabha election banner

शूटिंग के बहाने फ्लैट पर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आप (AAP) नेता भागू वाला कथित तौर पर फिल्मों के नाम पर एक वीडियो बनाने वाली एजेंसी चलाता है। उसने महिला को माडल के रूप में काम देने का झांसा दिया। विज्ञापन की शूटिंग के बहाने भागू वाला ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया, यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपित की मेडिकल जांच होगी। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच के लिए उस रिमांड मांगेगी। भागू वाला हाल ही में आप में शामिल होने से पहले गिर सोमनाथ जिले में काफी समय से कांग्रेस (Congress) में था।

गुजरात में इस साल के अंत में हैं चुनाव

गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और रावव चड्ढा ने गुजरात में कई जगहों पर चुनाव प्रचार किया था। दोनों नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। आप ने गुजरात के मतदाताओं के लिए कई लुभावने वादे किए हैं। आप अपने चुनाव प्रत्याशियों की तीन सूची भी जारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ेंः गुजरात में AAP और कांग्रेस के लुभावने वादों के बाद अब भाजपा पर टिकी हैं सबकी निगाहें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.