विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेड कार्ड पर रेफरी से भिड़ना विनीसियस जूनियर को पड़ेगा भारी, एल-क्लासिको मुकाबले से हो सकते हैं बाहर

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:52 PM (GMT+05:30)

विनीसीयन जूनियर रेफरी से भिड़ने की वजह से एल-क्लासिको मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

विनीसियस जूनियर

विनीसियस जूनियर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, मैड्रिड। रियाल मैड्रिड के ब्राजीली फारवर्ड विनीसियस जूनियर शनिवार देर रात वियारियाल के विरुद्ध ला लीगा मैच में रेड कार्ड पाने के चलते आगामी एल-क्लासिको (बार्सिलोना बनाम रियाल मैड्रिड) से बाहर हो सकते हैं।

मैच के दूसरे हाफ में खेलने उतरे विनीसियस को वियारियाल के खिलाड़ी के बाल खींचने के चलते रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया था। मैच के बाद रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में विनीसियस के व्यवहार को आक्रामक करार दिया जिसके चलते उन पर दो-तीन घरेलू मैचों का प्रतिबंध लग सकता है। एल क्लासिको से पहले रियाल मैड्रिड को सिर्फ एक मैच खेलना है यानी विनी एक से ज्यादा मैच से बाहर रहे तो एल-क्लासिको नहीं खेल पाएंगे।

गोल दागकर मना रहे थे जश्न, रेफरी ने दिखा दिया रेड कार्ड

यान डियोमांडे द्वारा 63वें मिनट में किए गए मैच के पहले गोल के बाद विनी मैदान पर आए थे और उन्होंने एक बेहतरीन गोल भी किया। विनी के इस गोल से रियाल मैड्रिड की टीम बेहद खुश थी और कोच होजे मोरिन्हो भी इसके जश्न में शामिल होने के लिए भागते हुए आए थे, लेकिन तभी वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने रेफरी को बताया कि विनी ने इस गोल के लिए भागते वक्त वियारियाल के नेथन सलीबा के बालों को खींचा था।

रेफरी ने ये देखने के बाद विनी को उनके जश्न से वापस बुलाया और रेड कार्ड दिखा दिया। रेड कार्ड मिलते ही विनी भड़क गए और रेफरी पर चीखने-चिल्लाने लगे। रेफरी ने मैच के बाद अपनी रिपोर्ट में लिखा कि विनी ने उनके फैसले पर विरोध जताया, चीखे और आक्रामक अंदाज में मेरी तरफ झपटे, उनके साथियों ने उन्हें रोका।

यह भी पढ़ें- 'बराबरी लाने के लिए फुटबॉल की राह पर चले क्रिकेट', सुनील गावस्कर ने सुझाए क्रांतिकारी बदलाव

यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर पुर्तगाल का बड़ा एक्शन, नेशनल कैंप बीच में छोड़ने पर हुए सस्पेंड; लग सकता है 6 महीने का बैन