विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1890 के बाद घरेलू मैदान पर यूनाइटेड का सबसे खराब प्रदर्शन, सिटी को आर्सेनल से मिली शिकस्‍त

Published: Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM (IST)

मैनचेस्‍टर सिटी और मैनचेस्‍टर यूनाइटेड को इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपने-अपने मैचों में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। मैनचेस्‍टर सिटी ...और पढ़ें

मैनचेस्‍टर यूनाइटेड को क्रिस्‍टल पैलेस के हाथों शिकस्‍त मिली
मैनचेस्‍टर यूनाइटेड को क्रिस्‍टल पैलेस के हाथों शिकस्‍त मिली

HighLights

  1. मैनचेस्‍टर यूनाइटेड का घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन जारी
  2. मैनचेस्‍टर सिटी को आर्सेनल के हाथों झेलनी पड़ी शिकस्‍त
  3. ईपीएल में मार्कस रैशफोर्ड अब एस्टन विला के लिए खेलेंगे

एपी, लंदन। मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और इन दोनों दिग्गज टीमों को अपने-अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा।

मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल के विरुद्ध दूसरे मिनट में ही गोल खा लिया था। इसके बाद उसने दूसरे हाफ में चार गोल गंवाए जिससे उसकी टीम को आर्सेनल से 5-1 से करारी हार मिली। मैनचेस्टर यूनाइटेड का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह क्रिस्टल पैलेस से 2-0 से हार गया।

लिवरपूल शीर्ष पर काबिज

यह मौजूदा सत्र में ओल्ड ट्रैफर्ड में प्रीमियर लीग के 13 मैच में उसकी सातवीं हार है। यह उसका 1890 के बाद किसी एक सत्र में अपने घरेलू मैदान पर सबसे खराब प्रदर्शन है। आर्सेनल ने मैनचेस्टर सिटी पर जीत से दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके और शीर्ष पर काबिज लिवरपूल के बीच अब केवल छह अंक का अंतर रह गया है।

यह भी पढ़ें: 2034 FIFA World Cup की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, अर्जेंटीना के बाद कौन बनेगा चैंपियन? कहीं आड़े न फंस जाएं ये पेंच

सिटी की खिताबी संभावना लगभग खत्‍म

मैनचेस्टर सिटी की लगातार पांचवें प्रीमियर लीग खिताब जीतने की संभावना लगभग खत्म हो गई है क्योंकि वह लिवरपूल से 15 अंक पीछे है जबकि अब केवल 14 मैच शेष बचे हैं। दूसरे मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड ने आर्सेनल के लिए गोल दागा और पहले हाफ में इस बढ़त को बरकरार रखा।

एर्लिंग हालैंड ने 55वें मिनट में सिटी के लिए बराबरी का गोल दागा, लेकिन इसके बाद आर्सेनल ने गोलों की झड़ी लगा दी। चार मिनट बाद ही तोमास पोर्तो ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद माइल्स लुईस स्केली (62वें मिनट), कार्ड हाव‌र्ट्ज (76), एथन नवानोरी (90+3) ने गोल कर सिटी के लिए हालात बदतर कर दिए।

एस्टन विला से खेलेंगे रैशफोर्ड

यूनाइटेड के फारवर्ड मार्कस रैशफोर्ड अब एस्टन विला के लिए खेलेंगे। विला ने लोन पर रैशफोर्ड को अपने साथ जोड़ा है और रविवार को इस करार को अंतिम रूप दिया गया। दोनों ही क्लबों ने राशि की जानकारी नहीं दी है। हालांकि ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, यह करार करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 435 करोड़ रुपये) में हुआ है। 27 वर्षीय रैशफोर्ड ने 12 दिसंबर से यूनाइटेड की ओर से कोई मैच नहीं खेला है।

यह भी पढ़ें: कोकेन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया दिग्गज खिलाड़ी, यूरोप में कर रहा था काला धंधा