मेसी का 'डबल धमाका', दो गोल और एक असिस्ट से इंटर मियामी को दिलाई जीत; तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड
लियोनेल मेसी के दमदार प्रदर्शन की वजह से इंटर मियामी ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज की है। मेसी ने इस दौरान दो बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी के दो गोल और एक असिस्ट की मदद से इंटर मियामी ने अटलांटा युनाइटेड को 3-1 से हराकर अमेरिकी मेजर लीग साकर (एमएलएस) में एक और जीत दर्ज की।
यह मेसी का इस सीजन का पंद्रहवां असिस्ट था और वह एमएलएस में लगातार तीन सीजन कम से कम 15 असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
मेसी ने रचा इतिहास
मेसी ने अपने दोनों गोल अटालांटा में खेले गए मैच के दूसरे हाफ में किए और अब वह इस सीजन 25 गोल कर चुके हैं। पिछले सीजन 29 गोल के साथ वह लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे।
मेसी ने एक और रिकार्ड अपने नाम करते हुए जोसेफ मार्टिनेज की बराबरी भी की। मेसी से पहले सिर्फ मार्टिनेज ही लीग में दो सीजन 25 या उससे ज्यादा गोल कर पाए थे।
ला लीग में बार्सिलोना की जीत
वहीं ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना ने रीयल बेटीस को 5-2 से पीटकर इस सीजन की लगातार ग्यारहवीं (नौ ला लीगा, दो चैंपियंस लीग) जीत दर्ज की।
दूसरी ओर, बार्सिलोना के मैच में लामिने यमाल, रोड्री, गेब्रिएल जीसस, एरिक गार्सिया और दानी ओल्मो के एक-एक गोल की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा में इस सीजन की लगातार नौवीं जीत दर्ज की। रीयल बेटिस के लिए वालेंटिन गोमेज और अब्देसमाद इज्जलजौली ने गोल किए।
