विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलावेस पर बरसा बार्सिलोना का कहर, यमाल-राफिन्हा ने दागे दो-दो गोल; मिलान ने जीती डर्बी

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:58 PM (IST)

लामिने यमाल और राफिन्हा के दमदार प्रदर्शन की वजह से बार्सिलोना ने ला लीगा के मुकाबले में अलावेस को बुरी तरह हराकर टॉप स्थान पर कब्जा किया।

बार्सिलोना ने जीता मुकाबला

बार्सिलोना ने जीता मुकाबला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से चैंपियंस लीग और फिर रीयल मैड्रिड से ला लीगा में हारने का गुस्सा उतारते हुए बार्सिलोना ने बीती रात खेले गए ला लीगा मैच में अलावेस को 6-1 से रौंद डाला।

अपने घर कैंप नोउ स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान बार्सिलोना ने लगभग हर निशाना सटीक रखते हुए गोल पर किए सात प्रयासों में से छह में सफलता हासिल की और ला लीगा में शीर्ष स्थान फिर से हथिया लिया।

राफिन्हा-यमाल का दमदार प्रदर्शन

इस जीत से कुछ ही घंटे पहले एटलेटिको मैड्रिड ने उन्हें पीछे छोड़ा था। बार्सिलोना एटलेटिको से दो अंक आगे है। ला लीगा के इस ग्यारहवें मैच में बार्सिलोना के लिए राफिन्हा और लामिने यमाल ने दो-दो गोल किए जबकि फरमीन लोपेज और एंथनी गोर्डन ने एक-एक गोल दागा।

अलावेस का इकलौता गोल मारियानो डियाज ने 84वें मिनट में किया। बार्सिलोना की टीम पूरे मैच में अलावेस पर हावी रही और ना तो उन्हें ज्यादा देर गेंद अपने पास रखने दी और ना ही मैच में ज्यादा कुछ करने दिया।

बार्सिलोना इस सीजन ला लीगा के 11 में से 10 मैच जीत चुकी है और इन मैचों में टीम ने कुल 46 गोल किए हैं जबकि इनके विरुद्ध इस सीजन अभी तक कुल 12 गोल ही हुए हैं। दूसरे नंबर की एटलेटिको (11 मैच) और तीसरे नंबर की रीयल मैड्रिड (10 मैच) ने अभी तक कुल मिलाकर 47 गोल किए हैं।

डर्बी में मिलान की बड़ी जीत

युवा कोच रूबन अमोरिम की एसी मिलान ने सैन सिरो में हुए सेरी आ के मुकाबले में विपक्षी इंटर को 3-1 से हार देकर खिताब की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। इस मैच से पहले इंटर और मिलान के बीच आठ अंकों का अंतर था जो अब घटकर पांच अंकों का रह गया है।

हालांकि मिलान अभी भी पांचवे स्थान पर है। शीर्ष स्थान पर मौजूद लाजियो से वह चार अंक पीछे हैं जबकि लाजियो ने इनसे एक मैच भी कम खेला है।

शनिवार देर रात हुए मैच में मिलान के लिए 22 वर्षीय मिडफील्डर डिएगो मोरीरा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो गोल असिस्ट करने के अलावा 43वें मिनट में एक फ्री-किक पर कमाल का गोल भी दागा।

मिलान की ओर से क्रिस्टियन पुलिसिक (चौथे) और एड्रियन राबियो (10वें मिनट) ने भी गोल किए जबकि इंटर का इकलौता गोल डिफेंडर अलेस्सांद्रो बास्तोनी ने 22वें मिनट में किया।

यह भी पढ़ें- मॉडलिंग से पहले फुटबॉल की पिच पर धमाल मचा रहे थे जॉन अब्राहम, इस एक कमी की वजह से टूट गया टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना

यह भी पढ़ें- आर्सनल का खौफनाक पतन! जे लिंच की शानदार गोलकीपिंग के दम पर फ्लीटवुड टाउन ने रचा नया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।