विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 लोगों को विज्ञापन से बुलाया और शुरू कर दिया फुटबॉल क्लब; जानें बार्सिलोना के शुरुआत की दिलचस्प कहानी

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:03 PM (IST)

एफसी बार्सिलोना की शुरुआत 29 नवंबर 1899 को स्पेन के बार्सिलोना शहर में 11 अन्य खिलाड़ियों के नेतृत्व में हुई थी। इसका मकसद ऐसा क्लब बनाना था, जिसमें स्थानीय और विदेशी खिलाड़ी साथ खेल सकें। 

एफसी बार्सिलोना (P.C - FC Barcelona X)

 एफसी बार्सिलोना (P.C - FC Barcelona X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।  स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना की गिनती दुनिया के सबसे सफल फुटबॉल क्लब में की जाती है।  लियोनेल मेस्सी, योहान क्रूफ, रोनाल्डिन्हो, डिएगो माराडोना, रोनाल्डो नाजारियो और लुइस सुआरेज जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस क्लब का हिस्सा रहे हैं। इस क्लब की शुरुआत की कहानी भी काफी दिलचस्प है।
 
मशहूर फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना की स्थापना के लिए खेल मैगजीन में विज्ञापन दिया था। 29 नवंबर 1899 को स्पेन के बार्सिलोना शहर में इसकी शुरुआत की गई थी। क्लब का मकसद स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना था। 
 

जोहान गैम्पर ने खेल मैगजीन में दिया था ऐड 

 
एफसी बार्सिलोना की स्थापना स्विट्जरलैंड के जोहान गैम्पर ने की थी। जोहान गैम्पर ने  22 अक्टूबर 1899 को स्थानीय खेल पत्रिका 'लॉस डेपोर्ट्स' में एक विज्ञापन देकर फुटबॉल खेलने के जरूरी लोगों को क्लब बनाने के लिए बुलाया। उनकी इस अपील पर अलग-अलग देशों के 11 लोग उनसे मिलने पहुंचे। इसके एक हफ्ते बाद यानि 29 नवंबर 1899 को क्लब की स्थापना की गई। 12 संस्थापकों में स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, जर्मनी, स्पेन के कैटेलोनिया और आरागॉन क्षेत्र के लोग शामिल थे। क्लब का नाम फुटबॉल क्लब बार्सिलोना रखा गया। 

पहले मैच में मिली थी हार 

 
क्लब की स्थापना के नौ दिन बाद 8 दिसंबर 1899 को बार्सिलोना ने अपना पहला फुटबॉल मैच खेला। इंग्लिश टीम से टीम का पहला मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों की तरफ से 10-10 प्लेयर्स मैदान पर उतरे। इस मैच में बार्सिलोना को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
 

यह भी पढ़ें- बाइचुंग भुटिया समेत 15 पूर्व खिलाड़ियों ने AIFF अध्यक्ष कल्याण चौबे के विरुद्ध खोला मोर्चा, केंद्रीय खेल मंत्री को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।