बैलन डी ओर की रेस में हैरी केन ने मारी बाजी, देखते रह गए एम्बाप्पे और यमाल, 2001 के बाद हुआ ऐसा
इंग्लैंड के हैरी केन ने किलियन एम्बाप्पे और लामिने यमाल को पछाड़कर प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवॉर्ड जीता। उन्होंने इस ...और पढ़ें

हैरी केन ने जीता बैलन डी ओर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड 'बैलन डी ओर' की रेस में इंग्लैंड के दिग्गज हैरी केन ने फ्रांस के युवा खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे और स्पेन के लामिने यमाल को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। सोमवार को लंदन में हुए समारोह में केन ने इन दोनों को पछाड़ते हुए चमचमाती ट्रॉफी उठाई।
जर्मनी के क्लब बार्यन म्यूनिख के लिए खेलने वाले हैरी केन ने इस सीजन 65 मैचों में कुल 75 गोल किए। यह गोल उन्होंने अपने क्लब और देश दोनों के लिए खेलते हुए किए। यूरोपियन डॉमेस्टिक लीगस में शानदार खेल के कारण उन्हें 'यूरोपियन गोल्डन शू' अवॉर्ड भी मिला था।
2001 के बाद हुआ ऐसा
केन इंग्लैंड के लिए यह अवॉर्ड जीतने वाले कुल पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले, सर स्टेनले मैथ्यूज, सर बॉबी चार्ल्टन, केविन कीगन और माइकल ओवन यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। वहीं, केन 2001 के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ओवन ने यह जीता था और अब केन ने 25 साल के सूखे को खत्म किया है।
नर्वस थे केन
केन ने माना की वह इस अवॉर्ड सेरेमनी से पहले काफी नर्वस थे। लंदन में आयोजित हुए इस समारोह में आने से पहले ही केन जानते थे कि वह इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की रेस में हैं और उनके जीतने की काफी संभावना है, लेकिन वह आधिकारिक एलान का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह परिणाम उनके लिए थोड़ा अजीब है क्योंकि उनका काम मैच के परिणाम को प्रभावित करना है यानी वह सहायक की भूमिका में रहते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं थोड़ा नर्वस हूं। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। यह मैच खेलने से अलग है क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है। निश्चित तौर पर यह मेरा बेस्ट सीजन रहा है। मैंने बार्यन म्यूनिख से खेलते हुए तीन ट्रॉफियां जीतीं। चैंपियंस लीग के फाइनल के करीब थे और फीफा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भी। अगर मैं यह दो और जीता जाता तो मेरा ही नाम पक्का होता।"
