विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Serie A League: रोमा और इंटर ने रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीते अपने मुकाबले , बेटिस का विजयी क्रम जारी

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:35 PM (IST)

फुटबॉल जगत में अलग-अलग जगह लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। इटली के सेरी ए और इंग्लिश प्रीमियर लीग व ...और पढ़ें

रोमा की जीत का जश्‍न मनाते प्‍लेयर्स (Pic Courtesy - AS Roma X)

रोमा की जीत का जश्‍न मनाते प्‍लेयर्स (Pic Courtesy - AS Roma X)

HighLights

  1. रोमा और इंटर ने जीत की लय को बरकरार रखा

  2. ला लीगा में रीयल बेटिस का शानदार प्रदर्शन जारी

  3. रोमा बेहतर गोल के आधार पर शीर्ष पर कायम

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इटली की शीर्ष लीग सेरी आ की शीर्ष टीमों रोमा और इंटर ने इस सीजन का अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की जबकि कोमो ने पारमा को 2-1 से हराकर तीसरे नंबर पर जगह बना ली।

इंग्लैंड की शीर्ष लीग प्रीमियर लीग में लीड्स न्यूकासल युनाइटेड को 4-1 से रौंदकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि स्पेन की शीर्ष लीग ला लीगा में रीयल बेटीस का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है, वियारियाल को 2-1 से हराकर टीम अंकों के आधार पर दूसरे नंबर पर मौजूद रियाल मैड्रिड के बराबर पहुंच गई है।

कूचो हर्नांडेज और नेटन के गोलों की मदद से बेटीस ने वियारियाल को मात दी। टीम ने दस दिन पहले ही रीयल मैड्रिड को 1-0 से हराया था। साल 2005 के बाद अपने पहले चैंपियंस लीग मैच में इन्होंने फ्रेंच क्लब लील को 3-2 से पीछे छोड़ा था।

ला लीगा में रीयल मैड्रिड और रीयल बेटीस दोनों के 12-12 अंक हैं जबकि शीर्ष टीम बार्सिलोना ने 15 अंक जमा कर लिए हैं। इटली में रोमा ने सीजन की बेहतरीन शुरुआत बरकरार रखते हुए टोरिनो को 2-0 से हरा दिया। एक अन्य मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंटर ने उडिनेसे को 5-3 से हराया। दोनों ही टीमों के 12-12 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर रोमा शीर्ष पर है।

रोमा के लिए स्ट्राइकर डोन्येल मालेन ने अपना छठा गोल दागा जबकि निक्कोलो पिसिल्ली ने भी एक गोल किया। इंटर के विरुद्ध उडिनेसे के जेम्स अबान्क्वाह, यर्गन एक्केलेंकेंप और इद्रिसा गेये ने गोल किए जबकि इंटर की ओर से कार्लोग आगुस्तो, निकोलो बरेल्ला, मार्को तुरम, पियो इस्पोसितो और एंजे योआन बोनी ने गोल दागे।

कोमो की ओर से याकोबो रामोन और काइकी ने गोल किए जबकि लीड्स की तरफ से जेडन बोग्ले, डोमिनिक काल्वर्ट लुविन और नोआ ओकाफोर ने गोल किए जबकि न्यूकासल के लेविस मिली ने अपने ही गोल में गेंद मार ली।

यह भी पढ़ें- काइलियन एमबापे के दो गोल से जीता रियल मैड्रिड, आर्सनल का टॉप पर कब्जा बरकरार

यह भी पढ़ें- Champions League: रीयल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी की विजयी शुरुआत