काइलियन एमबापे के दो गोल से जीता रियल मैड्रिड, आर्सनल का टॉप पर कब्जा बरकरार
काइलियन एमबापे के दो गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने रायो वायेकानो को 4-1 से हराया। प्रीमियर लीग में ...और पढ़ें

काइलियन एमबापे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। स्पेन की शीर्ष लीग ला लीगा में काइलियन एमबापे के दो गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने रायो वायेकानो को 4-1 से हरा दिया, जबकि इंग्लैंड की शीर्ष लीग प्रीमियर लीग में आर्सनल को 2-0 से जीत मिली जबकि चेल्सी, लिवरपूल और टाटनहम ने अपने मुकाबले ड्रा खेले।
स्ट्राइकर एमबापे ने रीयल मैड्रिड के घर सैंटियागो बर्नबेयु में टीम का पहला और आखिरी गोल करते हुए बड़ी जीत सुनिश्चित की। सबसे पहले उन्होंने 14वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में बदला फिर 17वें मिनट में फुलबैक अल्वारो कर्रेरास को गोल करने में मदद की।
काइलियन एमबापे के गोल से जीती रियल मैड्रिड
मैच के 35वें मिनट में जूड बेलिंघम ने तीसरा गोल किया। हालांकि रायो ने मैच के दूसरे हाफ में रियल मैड्रिड की कड़ी परीक्षा ली और 51वें मिनट में आखिरकार गेंद को उनके गोलकीपर थिबाट कोर्टवा के पार, गोल में पहुंचा ही दिया। रियल मैड्रिड ने दूसरे हाफ में बहुत ढीला खेल दिखाया लेकिन अंततः मैच के 90+1 मिनट में एमबापे ने इनके लिए चौथा गोल कर बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।
चेल्सी ने रोमांचक मुकाबले में हासिल की जीत
इंग्लैंड के दिग्गज क्लब लिवरपूल के लिए इस सीजन एक भी मैच नहीं जीते फुलहम से पार पाना टेढ़ी खीर रहा और टीम तमाम कोशिशें करने के बावजूद कोई गोल नहीं कर पाई, लिवरपूल के घर, एनफील्ड में मैच 0-0 से बराबर रहा। दूसरी ओर चेल्सी के घर स्टैमफोर्ड ब्रिज में हल ने उनके डिफेंस की फिर से पोल खोलते हुए दो गोल कर डाले, टीम की फिनिशिंग थोड़ी बेहतर होती तो ये और भी ज्यादा हो सकते थे।
चेल्सी ने किसी तरह इस मैच में खुद को हार से बचाया। हल के लिए मोहम्मद बेलोमी ने 28वें और 34वें मिनट में गोल किए जबकि चेल्सी के लिए मोर्गन रोजर्स ने सातवें और जोआओ पेड्रो ने 66वें मिनट में स्कोर किया। वहीं लीग लीडर आर्सनल ने ब्रूनो गिमाराइस और बुकायो साका के गोल के दम पर संडरलैंड को 2-0 से हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा।
