विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup: विश्व कप में ब्राजील और जर्मनी की रही है बादशाहत, इटली न भी किया है कमाल

Published: Tue, 02 Jun 2026 09:35 PM (IST)

फीफा विश्व कप के इतिहास में ब्राजील और जर्मनी का दबदबा रहा है, जहां ब्राजील ने पांच और जर्मनी ने ...और पढ़ें

ब्राजील ने सबसे ज्यादा बार जीता वर्ल्ड कप

ब्राजील ने सबसे ज्यादा बार जीता वर्ल्ड कप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: फुटबॉल में समय-समय पर अलग-अलग टीमों का दौर रहा है, लेकिन इसके सबसे बड़े मंच फीफा विश्व कप की बात की जाए तो इस खेल को धर्म मानने वाला देश ब्राजील और युद्ध व खेल में अंत तक हार न मानने की सोच रखने वाले देश जर्मनी की बादशाहत रही है।

ब्राजील ने अब तक पांच बार यह ट्रॉफी जीती है, जबकि जर्मनी ने चार बार इस कप को उठाया है। वहीं इटली भी चार बार चैंपियन बनी है, लेकिन अब इस टीम के इस टूर्नामेंट में कई बार से क्वालिफाई करने के भी लाले पड़े हुए हैं।

22 बार हो चुका है टूर्नामेंट्

1930 से शुरू हुए पुरुष फीफा वर्ल्ड कप का अब तक 22 बार आयोजन किया जा चुका है 1942 और 1946 में द्वितिय विश्व युद्ध के चलते टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। ब्राजील ने इसके सभी 22 संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है और 6 फाइनल और आठ सेमीफाइनल मुकाबले खेले है। ब्राजील की टीम के बाद 20 बार जर्मनी ने किया है क्वालीफाई। इस टीम ने 12 सेमीफाइनल और आठ फाइनल खेले। 18 बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी इटली ने सात सेमीफाइनल और छह फाइनल खेले। 18 संस्करण में छह सेमीफाइनल और पांच फाइनल खेलते हुए अर्जेंटीना ने तीन बार ट्रॉफी जीती है।

फीफा विश्व कप की विजेता टीमें

ब्राजील, 1958, 1962, 1970, 1994, 2002
जर्मनी, 1954, 1974, 1990, 2014
इटली, 1934, 1938, 1982, 2006
अर्जेंटीना, 1978, 1986, 2022
ऊरग्वे, 1930, 1950
फ्रांस, 1998, 2018
इंग्लैंड, 1966
स्पेन, 2010

 यह भी पढ़ें- सह मेजबान कनाडा ने दिखाया पुख्ता तैयारी का ‘शो’

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट से पहले फैंस के लिए खुशखबरी आई सामने, भारत में यहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले