विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट से पहले फैंस के लिए खुशखबरी आई सामने, भारत में यहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

Published: Mon, 01 Jun 2026 11:13 PM (IST)

भारत में फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण का रास्ता साफ हो गया है। फीफा और जी ग्रुप के बीच ...और पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत में भी आखिरकार फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण का रास्ता साफ हो गया है। देश के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि इस मामले पर फीफा और जी ग्रुप के बीच सोमवार को करार हो गया। 11 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से ठीक 10 दिन पहले यह समझौता हुआ है।

अब भारत में विश्व कप का सीधा प्रसारण जी एंटरटेनमेंट अपने नए लांच किए गए यूनाइट 8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टेलीविजन पर करेगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जी 5 ऐप पर उपलब्ध होगी। प्रसारण का यह समझौता सिर्फ 2026 के विश्व कप तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके तहत 2034 तक भारत के दर्शकों के लिए फीफा के कुल 39 बड़े टूर्नामेंट दिखाए जाएंगे।

कई टूर्नामेंट के लिए हुआ समझौता

इन टूर्नामेंट्स में 2030 का वर्ल्ड कप भी शामिल है। इसके अलावा, उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे में होने वाले खास शताब्दी समारोह के मैच और 2027 का महिला विश्व कप भी इस डील में शामिल हैं। इस समझौते पर फीफा ने बयान जारी कर कहा है कि हमारा लक्ष्य भारत में अपने मुकाबलों की पहुंच को मजबूत करना है और फुटबॉल के बढ़ते और जोशीले दर्शकों से जुड़ना है।

इन प्रमुख टूर्नामेंटों का भी होगा प्रसारण

  • फीफा अंडर-17 विश्व कप, 2026
  • फीफा अंडर-20 विश्व कप, 2027
  • फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप, 2026
  • फीफा महिला अंडर-20 विश्व कप, 2026
  • फीफा फुटसल विश्व कप, 2028
  • फीफा इंटरकांटिनेंटल कप, 2026

यह भी पढ़ें- पीएसजी ने लगातार दूसरी बार जीता चैंपियंस लीग का खिताब, आर्सेनल का टूटा सपना

यह भी पढ़ें- फ्रांस: PSG के चैंपियंस लीग जीत के जश्न के दौरान झड़प, 416 लोग हिरासत में; 7 पुलिसकर्मी घायल