विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: इतिहास रचने को तैयार सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ, रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Published: Wed, 03 Jun 2026 09:37 AM (IST)

FIFA World Cup में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसकी मेजबानी कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका करेंगे। इसमें रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें 891 पहली बार खेलेंगे।

FIFA World Cup 2026: इतिहास रचने को तैयार सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ

FIFA World Cup 2026: इतिहास रचने को तैयार सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ

HighLights

  1. FIFA World Cup 2026 का 12 जून से होने जा रहा आगाज

  2. इतिहास रचने को तैयार सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ

  3. रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 देशों ने अपनी अंतिम टीमों की घोषणा कर दी है। कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी समूह होगा। पहली बार 48 टीमों के प्रारूप में आयोजित होने जा रहे इस विश्व कप में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।

357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी किसी न किसी विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, 891 खिलाड़ी पहली बार फीफा विश्व कप का अनुभव करेंगे। 71 देशों के 449 अलग-अलग क्लबों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्काटलैंड के गार्डन सबसे उम्रदराज तो मेक्सिको को मोरा सबसे युवा उम्र के लिहाज से भी यह विश्व कप बेहद खास रहेगा। स्काटलैंड के गोलकीपर क्रेग गार्डन 43 वर्ष और 162 दिन की उम्र के साथ टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जबकि मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा 17 वर्ष और 240 दिन की उम्र में सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। 

इसके अलावा टूर्नामेंट में 20 वर्ष से कम उम्र के 22 खिलाड़ी और 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 22 पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी भी इसमें खेलेंगे। 

पहली बार खेलेंगे ये देश 

कैप वेर्डे, कुराकाओ, जार्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार फीफा विश्व कप में खेलेंगे।

इनका होगा छठा विश्व कप

अर्जेंटीना के लियोन मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ अपने रिकॉर्ड छठे फीफा विश्व कप में उतरकर इतिहास रचेंगे। घाना के कोच कार्लोस क्वेइरोज का भी यह लगातार पांचवां विश्व कप होगा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: ब्राजील को खिताब की दौड़ से बाहर नहीं रख सकते- एंसेलोटी

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: विश्व कप में ब्राजील और जर्मनी की रही है बादशाहत, इटली न भी किया है कमाल