Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunil Chhetri Retirement: क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील छेत्री, फीफा ने भारतीय स्टार पर बनाई है 'कैप्टन फैंटास्टिक' नाम की फिल्म

    Updated: Fri, 17 May 2024 06:45 PM (IST)

    कैप्टन फैंटास्टिक में भारत के सबसे सफल फुटबॉलर के बचपन से लेकर स्टारडम तक के करियर को दिखाया गया है। छेत्री के शुरुआती दिनों से लेकर स्टार खिलाड़ी की अनकही कहानियों को दिखाया गया है। बता दें कि सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर हैं। अभी हाल ही में फीफा ने फिर से सुनील छेत्री की तारीफ की है।

    Hero Image
    फीफा ने सुनील छेत्री पर बनाई है फिल्म। फोटो- सोशल मीडिया।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह कुवैत में छह जून को अपना आखिरी मैच खेलेंगे। सुनील छेत्री के संन्यास के बाद फीफा ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें छेत्री की तुलना पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी से की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कोई पहली बार नहीं जब फीफा ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ की हो। साल 2022 में फीफा ने सुनील छेत्री पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी जिसका नाम कैप्टन फैंटास्टिक नाम दिया था। पहले सीजन में तीन एपिसोड प्रसारित किए गए थे जो फीफा+ पर उपलब्ध है। इस डॉक्यूमेंट्री के तीनों एपिसोड में सुनील छेत्री के जीवन के तीन हिस्सों को दिखाया गया है।

    तीन एपिसोड में बताई गई है कहानी

    पहले एपिसोड में भारत के करिश्माई फुटबॉल कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक टॉप अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर सुनील छेत्री से बातचीत दिखाई गई है। दूसरी एपिसोड में उनके परिवार वालों से बातचीत की गई है। तीसरे एपिसोड में करीबी सहयोगियों और फुटबॉल तथा उससे परे दुनिया के कई दिग्गजों की छेत्री पर उनकी राय दिखाई गई है। बचपन में सुनील छेत्री क्रिकेटर बनना चाहते थे। हालांकि, परिवारिक स्थिति के चलते वह फुटबॉलर बन गए।

    यह भी पढे़ं- RCB vs CSK: बारिश भी नहीं कर पाएगी मैच का मजा किरकिरा, बेंगलुरु में होता है खास तकनीक का उपयोग; आधे घंटे में सुखा दिया जाता है मैदान

    दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर

    कैप्टन फैंटास्टिक में भारत के सबसे सफल फुटबॉलर के बचपन से लेकर स्टारडम तक के करियर को दिखाया गया है। छेत्री के शुरुआती दिनों से लेकर स्टार खिलाड़ी की अनकही कहानियों को दिखाया गया है। बता दें कि सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सुनील ने 97 गोल किए हैं। इनसे आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी हैं।

    यह भी पढ़ें- इसे कहते हैं संस्कार! Shubman Gill ने छुए अभिषेक शर्मा की मां के पैर, बहन से मिलाया हाथ; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल