विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Community Shield: क्रिस्‍टल पैलेस ने किया बड़ा उलटफेर, लिवरपूल को हराकर बना कम्युनिटी शील्ड चैंपियन

Published: Mon, 11 Aug 2025 08:25 PM (IST)

क्रिस्‍टल पैलेस ने बड़ा उलटफेर किया। उसने प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल को मात देकर कम्‍युनिटी शील्‍ड जीती। क्रिस्‍टल पैलेस ने ...और पढ़ें

क्रिस्‍टल पैलेस ने चार महीने में दूसरा खिताब जीता
क्रिस्‍टल पैलेस ने चार महीने में दूसरा खिताब जीता

HighLights

  1. क्रिस्‍टल पैलेस ने लिवरपूल को हराया
  2. पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से दी शिकस्त
  3. गोलकीपर हेंडरसन बने जीत के हीरो

एपी, लंदन। क्रिस्टल पैलेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कम्युनिटी शील्ड जीती।

पैलेस की इस जीत में गोलकीपर डीन हेंडरसन की अहम भूमिका रही, मैच के 2-2 से बराबरी पर रहने पर हेंडरसन ने टीम के लिए शूटआउट में दो पेनाल्टी बचाईं। मई में एफए कप फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को चौंकाने के बाद पैलेस की यहां एक और बड़ी जीत रही।

हेंडरसन ने मैच के बाद कहा, यह अविश्वसनीय है। लिवरपूल जीत का प्रबल दावेदार था। उसके पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी टीम मजबूत है। हमने तीन महीने के अंदर दो ट्राफी जीती हैं। यह अविश्वसनीय है।

एफए कप में जीत के साथ पैलेस ने अपने इतिहास में पहली बड़ी ट्राफी जीती थी और अब कम्युनिटी शील्ड जीतकर उसने साबित कर दिया कि उसकी पिछली जीत महज संयोग नहीं थी।

यह भी पढ़ें- 1890 के बाद घरेलू मैदान पर यूनाइटेड का सबसे खराब प्रदर्शन, सिटी को आर्सेनल से मिली शिकस्‍त

आरलैंडो सिटी ने इंटर मियामी को हराया

आरलैंडो सिटी ने लीग्स कप में इंटर मियामी को 4-1 से हराया। आरलैंडो के लुइस मुरील ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया और मार्टिन ओजेडा ने एक गोल और एक असिस्ट कर टीम की जीत पक्की।

मुरील ने दूसरे मिनट में गोल करके आरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई, हालांकि यह सिर्फ तीन मिनट तक कायम रही, क्योंकि मियामी के यानिक ब्राइट ने अपने 40वें मैच में बिना किसी असिस्ट के करियर का पहला गोल दागकर टीम को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद ओजेडा ने मुरील के दूसरे गोल में असिस्ट किया और 58वें मिनट में आरलैंडो के लिए तीसरा गोल भी किया। आरलैंडा के लिए चौथा गोल मार्को पासालिक ने 88वें मिनट में किया।

यह भी पढ़ें- मैनचेस्टर यूनाइटेड से 865 करोड़ में जुड़े बेंजामिन सेस्को, बार्सिलोना के टेर स्टेगेन की कप्तान के रूप में वापसी