विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड से 865 करोड़ में जुड़े बेंजामिन सेस्को, बार्सिलोना के टेर स्टेगेन की कप्तान के रूप में वापसी

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 09 Aug 2025 07:59 PM (IST)

सेस्को इस आफ-सीजन में यूनाइटेड द्वारा अनुबंधित किए गए तीसरे फारवर्ड खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में गोलों की कमी के ...और पढ़ें

Benjamin Sesko को मैनचेस्टर ने खरीदा। फाइल फोटो
Benjamin Sesko को मैनचेस्टर ने खरीदा। फाइल फोटो

 मैनचेस्टर, एपी। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग युग में अपने सबसे खराब सीजन से उबरने के प्रयास में शनिवार को स्लोवेनिया के फारवर्ड बेंजामिन सेस्को को अपने साथ जोड़ा। यूनाइटेड ने आरबी लीपजिग के साथ पांच साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले सेस्को के लिए 85 मिलियन यूरो (लगभग 865 करोड़ रुपये) तक की फीस का भुगतान किया है।

सेस्को इस आफ-सीजन में यूनाइटेड द्वारा अनुबंधित किए गए तीसरे फारवर्ड खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में गोलों की कमी के कारण 20 बार के इंग्लिश चैंपियन क्लब यूनाइटेड अपने सबसे निचले पायदान के साथ 15वें स्थान पर रहा था। अब कोच रूबेन अमोरिम ने अपने पहले पूर्ण सीजन से पहले अपने आक्रमण में सुधार को प्राथमिकता दी है।

इसी क्रम में सेस्को के आगमन से पहले फारवर्ड मैथियस कुन्हा और ब्रायन म्ब्यूमो को भी अनुबंधित किया जा चुका है। 22 वर्षीय सेस्को की तुलना पेरिस सेंट-जर्मेन और यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविच से की जाती है।

बार्सिलोना के टेर स्टेगेन की कप्तान के रूप में वापसी

बार्सिलोना ने शुक्रवार को घोषणा की कि गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगेन ने क्लब को स्पेनिश लीग को अपनी मेडिकल रिपोर्ट भेजने की अनुमति दे दी है। बार्सिलोना ने कहा है कि मार्क-आंद्रे टेर स्टेगेन पहली टीम के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। इससे पहले टेर स्टेगेन ने बार्सिलोना द्वारा नए खिलाड़ियों को पंजीकृत न कर पाने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराए जाने की आलोचना की थी।

उन्होंने कहा था कि उनकी पीठ की सर्जरी और रिकवरी टाइमलाइन को क्लब ने पूरी तरह से मंजूरी दे दी है। इस असहमति के कारण 33 वर्षीय टेर स्टेगेन को गुरुवार को क्लब की कप्तानी से हटा दिया गया था।

मोनाको ने गोलकीपर लुकास से किया करार

फुटबॉल क्लब मोनाको ने बायर लीवरकुसेन से अनुभवी गोलकीपर लुकास Oाडेकी को दो साल के अनुबंधित किया है। मोनाको ने कहा कि इस सौदे में एक अतिरिक्त वर्ष का विकल्प भी शामिल है। स्थानांतरण शुल्क का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन जानकारी के अनुसार मोनाको ने 25 लाख यूरो (लगभग 25.46 करोड़ रुपये) का भुगतान किया और साथ ही 10 लाख यूरो (लगभग 10.18 करोड़ रुपये) का बोनस भी दिया है।