विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 महीने से OTT पर गर्दा उड़ा रही रोमांटिक ड्रामा, IMDb पर सीरीज को मिली धांसू रेटिंग

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:15 PM (IST)

OTT पर 2 महीने पहले रिलीज हुई एक 8 एपिसोड की सीरीज ट्रेंड कर रही है जिसे IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली है।

ओटीटी पर छाई हुई है 8 एपिसोड की सीरीज

ओटीटी पर छाई हुई है 8 एपिसोड की सीरीज

HighLights

  1. ओटीटी पर छाई हुई है 8 एपिसोड की सीरीज

  2. 2 महीने से प्लेटफॉर्म पर कर रही ट्रेंड

  3. IMDb पर सीरीज को मिली शानदार रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर लगभग हर हफ्ते कोई ना कोई नई सीरीज रिलीज होती है जिनमें से ज्यादातर अपने शुरुआती दिनों में ट्रेंडिंग लिस्ट में भी आ जाती है। लेकिन कुछ सीरीज होती हैं जो महीनों पहले स्ट्रीम हुई हो और लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हो।

एक ऐसी सीरीज है जो लगभग 2 महीने पहले ओटीटी (OTT) पर रिलीज हुई थी और अब तक टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अभी भी मस्ट वॉच बनी हुई है। सीरीज को IMDb पर 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है। 

यह भी पढ़ें- 'क्रांतिकारियों' की सीरीज ने ओटीटी पर जमाया कब्जा, 8 एपिसोड की Historical Drama निकली नंबर-1

8 एपिसोड की सीरीज ने उड़ाया गर्दा

यह सीरीज जुलाई में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी और अब सितंबर में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ा रही है। 8 एपिसोड की सीरीज की कहानी एक बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है।

Vikrant (6)

'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) सुधा और चंदर के रिश्तों की एक मॉडर्न कहानी है। सुधा एक आजाद-ख्याल वाली डिवोर्स लॉयर है और चंदर शांत स्वभाव का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों की अरेंज्ड मैरिज के लिए हुई एक अजीब सी मुलाकात अचानक एक लिव-इन रिलेशनशिप में बदल जाती है।

Vikrant (3)

लेकिन किसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं कहानी में तीसरे किरदार प्रीति की एंट्री होती है। अब इस लव ट्रायएंगल में कौन, किसके साथ रह जाता है यह सीरीज देखने पर ही पता चलेगा। सीरीज में चंदर का किरदार विक्रांत मैसी, सुधा का किरदार वेदिका पिंटो और प्रीति का किरदार महिमा मकवाना ने निभाया है।

Vikrant (7)

सीरीज के बारे में

मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है जिसमें टोटल 8 एपिसोड हैं। इसमें विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना ने लीड रोल प्ले किया है। यह सीरीज दिव्या प्रकाश दुबे की बेस्ट सेलिंग हिंदी नॉवेल 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है। मुसाफिर कैफे को रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया है और शरन्या राजगोपाल ने इसे लिखा है।

यह भी पढ़ें- डाकू और पुलिस के 'घमासान' की कहानी OTT पर बनी टॉपर, Zee5 पर आते ही नई फिल्म ने किया कब्जा