विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tu Ya Mai OTT: अप्रैल में ओटीटी दस्तक देगी दिमाग घुमा देने वाली सर्वाइवल थ्रिलर, इस दिन होगी रिलीज

Published: Wed, 01 Apr 2026 08:40 PM (IST)

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' को दर्शकों ने खूब सराहा। बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' को दर्शकों से काफी सराहना मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब खबर आ रही है कि यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं इसलिए फिल्म वहीं पर रिलीज होगी। दर्शक 10 अप्रैल को घर बैठे इसका भरपूर आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Happy Patel On OTT: ढाई महीने बाद ओटीटी पर आ रही वीर दास की कॉमेडी फिल्म, कब और कहां देखें 'हैप्पी पटेल'?

आदर्श ने फिल्म में गाया है रैप

बिजॉय नॉम्बियार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। द व्हाइट टाइगर और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर आदर्श गौरव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। अभिनय के अलावा, उन्होंने फिल्म में नाम करू बड़ा नाम से एक रैप भी गाया है। वहीं शनाया कपूर की ये दूसरी फिल्म हैं जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है।

क्या है तू या मैं की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो मिस वैनिटी ( शनाया कपूर) और 'ए' (आदर्श गौरव), दो बेहद अलग-अलग सोशल क्लास से आए हुए लोग एक साथ कोलैब करते हैं, एक वायरल वीडियो पर साथ काम करने के लिए। दोनों साथ में गोवा छुट्टियां मनाने जाते हैं जहां एक खूंखार मगरमच्छ उन्हें एक सुनसान इलाके में घेर लेता है, जिससे उनका रोमांच एक भयावह मोड़ ले लेता है। उनकी जिंदगी दांव पर लग जाती है। इसके बाद कहानी सर्वाइवल मोड में चली जाती है। उनके बीच का एरोगेंस, क्लास का फर्क और पुरानी तकरार सामने आने लगती है।

अब मगरमच्छ के हमले से बचकर कौन जिंदा वापस आता है? इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- OTT पर दस्तक देने आ रही है साउथ की ब्लॉकबस्टर, 80 करोड़ कमाने वाली मूवी को मिली 8.1 रेटिंग; नोट कीजिए तारीख