विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर मस्ट वॉच बनी 7.6 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर, 'ऑब्सेसिव पार्टनर' की खौफनाक हरकतों से कांप जाएगी रूह!

Published: Thu, 11 Jun 2026 05:21 PM (GMT+05:30)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म आई है जिसे देखने के बाद आपको 'ऑब्सेशन' शब्द से डरने लगने लगेगा। फिल्म को टॉप रेटिंग मिली है।

ओटीटी पर पसंद की जा रही है ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर पसंद की जा रही है ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर ट्रेंड कर रही थ्रिलर मूवी

  2. फिल्म को मिली है 7.6 रेटिंग

  3. तीन भाषाओं में पसंद की जा रही फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार, जब ऑब्सेशन में बदल जाता है तो वह एक भयानक मोड़ पर ले आता है। यह कहानी एक एक हालिया फिल्म की है जो इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब ट्रेंड कर रही है। अगर आप इसे हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' समझ रहे हैं तो आप गलत हैं क्योंकि हम यहां एक साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं।

हाल ही में, एक साउथ फिल्म रिलीज हुई जो ऑब्सेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म तीन-तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और इंटरनेट पर भी ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे IMDb से भी धांसू रेटिंग मिली है।

क्या है फिल्म की कहानी??

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है अविका गौर (Avika Gor) और श्री नंदू (Shree Nandu) स्टारर अग्ली स्टोरी (Ugly Story) मूवी। प्रणव स्वरूप के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म की कहानी नेहा की है जो अनाथ है और अपने रिश्तेदार के साथ रहती है। परिवार के प्रेशर में आकर वह अपने बचपन के प्यार गौतम को छोड़कर अपने कजिन कार्तिक (श्री नंदू) से शादी कर लेती है जो बचपन से ही उसको लेकर ऑब्सेस्ड है।

Movie Jio Hotstar

शादी के बाद कार्तिक का ऑब्सेशन और बढ़ जाता है जो लस्ट और टॉक्सिसिटी में बदल जाता है। कार्तिक के साथ वह ट्रैप्ड फील करने लगती है। धीरे-धीरे हरकतें इतनी भयानक हो जाती हैं कि आपके भी रोंगटे खड़े कर दे। इस फिल्म को IMDb की तरफ से 7.6 की रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- 7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा

किस ओटीटी पर है फिल्म?

इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह ओटीटी पर तीन भाषाओं- तेलुगु, हिंदी और तमिल में रिलीज हुई है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और Aha पर स्ट्रीम हो रही है। यह ओटीटी पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

यह भी पढ़ें- 29 on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई 9.1 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, दिल छू लेगी अनोखी प्रेम कहानी