विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा

Published: Thu, 04 Jun 2026 06:51 PM (IST)

OTT पर 7 महीने पुरानी फिल्म आई है जिसने आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बाजी मार ली है। फिल्म ...और पढ़ें

ओटीटी पर धमाल मचा रही है नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर धमाल मचा रही है नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते अलग-अलग जॉनर में नई-नई फिल्में रिलीज होती हैं। हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई जिसने 7 महीने पहले बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई से तहलका मचा दिया था।

अब महीनों बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। इस फिल्म ने रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है। 6.9 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है।

ओटीटी पर छा गई नई फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसने दुनियाभर में 800 करोड़ के पार कारोबार किया। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सराहा था। अब बड़े पर्दे से उतरकर फिल्म महीनों बाद ओटीटी पर आई और फिर से हर ओर छा गई।

David Movie

फिल्म की स्टार कास्ट

यह फिल्म है डेविड (David)। यह एक एनिमेटेड बाइबिल फिल्म है जो जो बुक ऑफ सैम्युल (Book of Samuel) पर आधारित है। फिल्म की कहानी बुक ऑफ सैम्युल के कैरेक्टर डेविड के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में फिल विकहम, ब्रैंडन एंगमैन, आसिम चौधरी, मिरी मेसिका, मिक विंगर्ट, विल डी रेन्जी-मार्टिन और लॉरेन डेगल ने अपनी आवाज से कैरेक्टर को अमर बनाया है।

क्या है डेविड की कहानी?

पांच पार्ट वाली टीवी मिनी-सीरीज यंग डेविड का अगला चैप्टर 'डेविड' एक युवा इस्राइली गड़रिये, कवि और योद्धा की कहानी है जिसके बारे में पहले से ही यह तय था कि वह इस्राइल का नया राजा बनेगा। वह गोलियत नाम के एक दुष्ट फिलिस्तीनी दैत्य के साये से बाहर निकलकर एक सफर पर निकलता है, ताकि वह अपने लोगों को यह साबित कर सके कि असली ताकत राज-पाट में नहीं, बल्कि आस्था और आजादी में होती है।

यह भी पढ़ें- OTT पर 1 घंटे 40 मिनट की Comedy Film का दबदबा, आते ही टॉपर निकली 1800 करोड़ी मूवी

Animated Film David

किस ओटीटी पर आई डेविड?

दुनियाभर में 833 करोड़ रुपये के करीब कारोबार करने वाली फिल्म डेविड हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई और आते ही इसने टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। फिल्म 3 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। मात्र 24 घंटे के अंदर ही फिल्म ने तीसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें- हवेली, पिज्जा और खौफनाक मंजर..., 7 महीने बाद OTT पर दिल दहलाने आ रही 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म, मजाक पड़ेगा भारी