विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर छा गई 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म, OTT की नंबर-1 Comedy Drama दिमाग को कर देगी रिफ्रेश

Published: Thu, 07 May 2026 08:01 PM (IST)

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक फिल्म पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई थी, जो अब नंबर-1 बन चुकी है। इस फिल्म को काफी तारीफें मिली हैं।

ओटीटी पर नंबर 1 बनी ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर नंबर 1 बनी ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में दिमाग को तरोंताजा कर देती हैं। पिछले हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक एडवेंचर-कॉमेडी ड्रामा भी ऐसी ही एक फिल्म है जिसे IMDb पर धांसू रेटिंग मिली है।

यह एडवेंचर कॉमेडी फिल्म जब से नेटफ्लिक्स पर आई है, तभी से छा गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद ही टॉप 10 में पहुंच गई थी। इस बीच कई फिल्में आईं, जो नंबर-1 पर कब्जा करने में कायम रहीं, लेकिन कोई भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया। मगर नई रोमांटिक फिल्म अब नंबर-1 पर कब्जा कर चुकी है।

कॉमेडी ड्रामा के सामने नहीं रुक पाया कोई

रकासा से लेकर यूथ और उस्ताद भगत सिंह तक... ओटीटी पर उतरीं नई बड़ी-बड़ी फिल्में भी, इस कॉमेडी ड्रामा को नंबर-1 तक पहुंचने से रोक नहीं पाईं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट (Netflix Top 10 Movies List) में नंबर 1 पर है। इस फिल्म को IMDb से 7.3 रेटिंग मिली है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी जंगल के एक छोटे से जीव और एक शानदार पक्षी की है जो जन्मजात दुश्मन हैं। एक बार दोनों अपनी जगह बदल लेते हैं और जिंदगी के सबसे रोमांचक सफर पर निकल पड़ते हैं। यह फिल्म है स्वैप्ड (Swapped On Netflix)। नाथन ग्रेनो के निर्देशन में बनी अमेरिकन एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा स्वैप्ड में माइकल बी. जॉर्डन, जूनो टेम्पल, ट्रेसी मॉर्गन, सेड्रिक द एंटरटेनर और जस्टिना मचाडो ने अपनी आवाजें दी हैं।

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे 10 मिनट की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग

Swapped netflix

एक हफ्ते से ओटीटी पर कर रही है राज

यह फिल्म चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 1 मई 2026 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म भारत में ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। दर्शकों को यह काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म आपको पूकू और ककापो की दुनिया में मदहोश कर देगा। यह फिल्म भारत में कई भाषाओं में मौजूद है। आप इसे हिंदी और इंग्लिश में भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज