विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर Comedy Thriller का होगा धमाका, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है Jetlee मूवी

Published: Mon, 18 May 2026 09:31 PM (IST)

Jet Lee OTT Release Date: कॉमेडी थ्रिलर जेट ली सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने आ रही है।

ओटीटी पर आ रही कॉमेडी थ्रिलर जेट ली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर आ रही कॉमेडी थ्रिलर जेट ली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस हफ्ते कोई बढ़िया कॉमेडी ड्रामा का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आईएमडीबी से मिली धांसू रेटिंग वाली कॉमेडी थ्रिलर जेटली (Jetlee) देख सकते हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

रितेश राणा के निर्देशन में बनी फिल्म जेटली एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका सत्या (Satya) ने निभाई है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब एक महीने के अंदर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए एकदम तैयार है।

ओटीटी पर आ रही है जेटली मूवी

सत्या स्टारर जेटली की ओटीटी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार तेलुगु (Jio Hotstar Telugu) पर दस्तक देने वाली है। ओटीटी के एक्स पेज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "6EB1CH टेक ऑफ करने के लिए तैयार है।"

 

यह थ्रिलर ड्रामा जियो हॉटस्टार पर 25 मई से स्ट्रीम होने वाली है। क्लैप एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को IMDb से 7.7 की धांसू रेटिंग मिली है। यह रेटिंग फिल्म को मस्ट वॉच बनीाती है।

यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म, OTT की नंबर-1 Comedy Drama दिमाग को कर देगी रिफ्रेश

क्या है फिल्म की कहानी?

'जेटली' की कहानी एक बैंक के फाउंडर प्रजापति को वापस देश लाने के इर्द-गिर्द घूमती है जो बैंक की जमा-पूंजी लेकर दुबई भाग जाता है। वह जिस फ्लाइट में आता है, वहां खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है। सत्या ने फिल्म में फ्लाइट अटेंडेंट की भूमिका निभाई है।

फिल्म में सत्या, रिया सिंघा, विनेला किशोर, अजय, हर्ष चेमुडु, सुभेलेखा सुधाकर, श्रीनिवास रेड्डी, कबीर दुहान सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की Dark Comedy, फैमिली के साथ मस्ट वॉच है फिल्म