विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की Dark Comedy, फैमिली के साथ मस्ट वॉच है फिल्म

Published: Thu, 16 Apr 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

OTT पर एक नई डार्क कॉमेडी फिल्म आई है, जो इस वक्त नंबर वन बन गई है। फिल्म की कहानी ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है। इस हफ्ते एक ऐसी फिल्म आई है जो आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म में भर-भरकर कॉमेडी और सस्पेंस दोनों का ही फुल डोज है।

ओटीटी पर सीधे रिलीज हुई फिल्म का एलान एक साल पहले ही कर दिया गया था और तभी से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों को फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि यह ओटीटी की नंबर 1 फिल्म बन गई है।

बड़ी फिल्मों को पछाड़ बनी नंबर-1

इस फिल्म ने आते ही धुरंधर, मर्दानी 3, वध 2 और तू या मैं जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी हरकतों से न केवल उसकी पत्नी बल्कि आस-पास के लोग भी परेशान हैं। हद तो तब हो जाती है, जब वह अपना तोहफा पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है।

Toaster

क्या है फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट?

यह फिल्म राजकुमार राव (Rajkummar Rao), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और अभिषेक बनर्जी की फिल्म टोस्टर (Toaster) है। 15 अप्रैल को सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म एक डार्क कॉमेडी है जो एक महाकंजूस शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है।

Toaster Movie

वह अपनी पत्नी के गुरुजी की बेटी की शादी में एक टोस्टर गिफ्ट करता है, लेकिन जब उसे पता चलता है कि उनका तलाक हो गया तो वह टोस्टर को वापस पाने के लिए सारी हदें पार कर देता है।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर ने Oscars 2026 में जीते 6 अवॉर्ड्स, OTT पर मस्ट वॉच है 7.7 रेटिंग वाली फिल्म

24 घंटे में ही टोस्टर का नेटफ्लिक्स पर कब्जा

टोस्टर फिल्म इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। पिछले हफ्ते शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं ओटीटी पर आई थी जो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी, लेकिन टोस्टर आते ही अब यह ओटीटी की नंबर 1 फिल्म बन गई है। 2 घंटे 2 मिनट की फिल्म टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें- Happy Patel On OTT: ढाई महीने बाद ओटीटी पर आ रही वीर दास की कॉमेडी फिल्म, कब और कहां देखें 'हैप्पी पटेल'?