6 हफ्ते तक 'दादा' बनने के लिए पसीना बहाते रहे Rajkummar Rao, शुरू की इस दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक की शूटिंग
राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस बीच ही राजकुमार राव ने ...और पढ़ें

राजकुमार राव ने शुरू की दादा की शूटिंग/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह आगामी दिनों में सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म 'टोस्टर' में दिखाई देंगे, जिसके वह निर्माता भी हैं। यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक तरफ जहां उनकी यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी अगली बड़ी मूवी 'दादा' (Dada) की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
'सौरव गांगुली' बनने के लिए की जी-तोड़ मेहनत
'दादा' फिल्म के निर्माता ने गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं और इसे 'लव फिल्म्स' के बैनर तले लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स से 'सौरव गांगुली स्टैंड' की एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'लाइट्स, कैमरा और क्रिकेट...दादा की शूटिंग शुरू हो गई है।"
यह भी पढ़ें- Toaster OTT Release: कब रिलीज होगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म, कहां देखें?
इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ दीवान हैं, जो 'ट्रैप्ड', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'कला' जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि 'दादा' यानी सौरव गांगुली साल 1992 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में कुल 18,575 रन बनाए हैं और उनके नाम 38 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं।

'दादा' के लिए राजकुमार राव ने घटाया वजन
सौरव गांगुली के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार राव ने काफी कड़ी मेहनत की है। फरवरी में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "अब बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सौरव गांगुली के किरदार में ढलने के लिए कुछ इंचेस कम करने का समय आ गया है। हमारे अपने दादा... आपको हमेशा अपने काम से जोड़े रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए मैं पूरी मेहनत करूंगा। ढेर सारा प्यार।"
आपको बता दें कि 'दादा' के अलावा राजकुमार राव प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित एक अन्य बायोपिक 'निकम' में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'श्रीकांत' में भी शानदार अभिनय किया था, जो दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित थी।
