विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रफ्तार' के साथ लौटे Rajkummar Rao, इस साउथ एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

Published: Sat, 14 Mar 2026 02:30 PM (IST)

राजकुमार राव ने अपनी नई फिल्म 'रफ़्तार' की घोषणा की है, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश साथ में आएंगे नजर

  2. फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबलकर कर रहे हैं

  3. कब रिलीज होगी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव ने अपने अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। इस मूवी में वो साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगी। आदित्य निंबलकर द्वारा निर्देशित इस मूवी को राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेख प्रोड्यूस कर रही हैं।

पत्रलेखा हैं फिल्म की निर्माता

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत इस फिल्म का नाम 'रफ़्तार' है और ये 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कम्पा फिल्म्स के बैनर तले पत्रलेखा द्वारा निर्मित इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता तरुण बाली हैं, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है। मेन लीड के अलावा मूवी में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों नजर आएंगे।

keerthysureshofficial_1771087844_3832483138467602397_2275936616

यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao को अजीबोगरीब हाल में देख फैंस हुए परेशान, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पिज्जा और आलू...

किस दिन रिलीज होगी फिल्म?

14 मार्च को राजकुमार और कीर्ति ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया है। लालच इसकी परीक्षा लेगा। रफ़्तार, 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।”

क्या होगा रफ्तार की कहानी?

रफ़्तार एक ऐसे जोखिम भरे संसार में रची गई कहानी है जहां महत्वाकांक्षा साम्राज्यों का निर्माण करती है और सफलता की एक भारी कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म की कहानी एक दृढ़ निश्चयी पुरुष और उतनी ही महत्वाकांक्षी महिला के बीच के एक जटिल रिश्ते की होगी। जैसे-जैसे धन, शक्ति और लालच का बोलबाला बढ़ता है, जीतने की उनकी भूख प्रेम से टकराने लगती है।

रिपोर्ट में बताया गया कि रफ्तार हास्यपूर्ण ढंग से यह उजागर करेगी कि शिक्षा का ध्यान ज्ञान प्रदान करने और देश के भविष्य को आकार देने से हटकर व्यापार और मुनाफे की खोज पर केंद्रित हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'प्रोपगेंडा फिल्में मत करो', Rajkummar Rao ने यूजर को दिया जबरदस्त जवाब, क्रिकेटर की बायोपिक में आएंगे नजर