यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इसके आगे फेल है 'पंचायत','मिर्जापुर' और 'गुल्लक', 39 साल पुराने शो को IMDb से मिली 9.4 की रेटिंग
इन दिनों ओटीटी के कुछ शोज को काफी पसंद किया जाता है। पिछले कुछ सालों में पंचायत मिर्जापुर जैसे शोज ...और पढ़ें

HighLights
- 39 साल पुराने शो ने मचाया था धमाल
- आईएमडीबी ने भी दी थी 9.4 की रेटिंग
- आर.के. नारायण की कहानियों पर थी बेस्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा का तीसरा पर्दा जिसे हम ओटीटी के नाम से जानते हैं आज हर दर्शक के जीवन में अहम जगह बना चुका है। आम भाषा में कहना गलता नहीं होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब ऑडियंस के लिए चलता फिरता सिनमाहॉल बन गए हैं। कभी भी कहीं भी आराम से मन मुताबिक फिल्मों और सीरीज को देखने का आसान साधन।
इस शो ने छोड़ा हर किसी को पीछे
मोबाइल, टीवी या लैपटॉप — हर स्क्रीन अब सिनेमा हॉल में तब्दील हो गई है। ‘मिर्जापुर’, ‘गुल्लक’, ‘पंचायत’, ‘द फैमिली मैन’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी वेब सीरीज ने पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी है। इन सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से जबरदस्त रेटिंग भी मिली है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन तमाम सुपरहिट सीरीज के बीच भारत का ऐसा कौन-सा शो होगा जिसे सबसे पहले हाई रेटिंग मिली होगी। आइए बताते हैं।
.jpg)
Photos Credit- X
ये भी पढ़ें- Gangers OTT Release: तमिल सिनेमा फैंस के लिए खुशखबरी! इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही कॉमेडी फिल्म
80 के दशक का पॉपुलर शो
जिस शो के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो उसने ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ को भी पछाड़ दिया है। और हैरान करने वाली बात यह है कि यह शो ओटीटी के जमाने और ट्रैंज का हिस्सा नहीं, बल्कि 80 के दशक में टीवी पर आता था।
.jpg)
Photos Credit- X
यह शो 1986 में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था और उस दौर में भी लोगों के दिलों पर राज करता था। शो की कहानियां भारत की मिट्टी से जुड़ी थीं, भावनाओं से भरी थीं और इतनी सादगी से कही गई थीं कि हर उम्र का दर्शक इससे जुड़ गया। शो को शुरुआती दिनों में सीमित संसाधनों से बनाया गया था, लेकिन इसके कंटेंट ने कमाल कर दिया।
रेलवे स्टेशन का नाम गया था बदल
जिस शो की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘मालगुडी डेज’। शो आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित था और शंकर नाग ने इसका निर्देशन किया था। इस शो के पहले तीन सीजन और कविता लंकेश द्वारा निर्देशित चौथे सीजन ने मिलकर करीब 50 से ज्यादा एपिसोड्स दिए होंगे।
शो का सबसे यादगार किरदारों की बात करें तो उसमें स्वामी था जिसे मास्टर मंजूनाथ ने निभाया था। इतना ही नहीं कहा जाता है कि कर्नाटक के अरसालू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘मालगुडी रेलवे स्टेशन’ रख दिया गया था। शो को IMDb पर 9.4 रेटिंग मिली है, जो कि आज की सबसे चर्चित वेब सीरीज से भी कहीं ज्यादा है।