विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput की OTT पर मौजूद 5 बेस्ट मूवीज, IMDb से मिली है एकदम धांसू रेटिंग, दो निकलीं सुपरहिट

Published: Sat, 14 Jun 2025 11:28 AM (IST)

Sushant Singh Rajput TOP 5 Best Movies बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन ...और पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत की बेस्ट परफॉर्मेंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की बेस्ट परफॉर्मेंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. टीवी से सुशांत ने शुरू की थी एक्टिंग
  2. पवित्र रिश्ता से मिली थी सुशांत को पॉपुलैरिटी
  3. काई पो छे से बॉलीवुड में रखा था कदम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'किस देश में है मेरा दिल' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपनी काबिलियत के दम पर टीवी और बॉलीवुड में एक खास पहचान हासिल की। 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म काई पो छे से उनकी किस्मत के सितारे चमक गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में हिट फिल्में भी दीं और फ्लॉप भी। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बावजूद बेस्ट रेटेड मूवीज की लिस्ट में शुमार हैं। चलिए आपको सुशांत की OTT पर मौजूद 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसे देखकर आप एक्टर के फैन बन जाएंगे।

काई पो छे (Kai Po Che)

अभिषेक कपूर निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा काई पो छे से सुशांत सिंह राजपूत ने सिनेमा जगत में अपना करियर शुरू किया था। 7.8 IMDb रेटिंग पाने वाली इस फिल्म में उन्होंने ईशान भट्ट का किरदार निभाया था जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। फिल्म में राजकुमार राव और अमित साध की भी अहम भूमिका थी।

OTT - YouTube

Photo Credit - IMDb

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (Detective Byomkesh Bakshy)

दिबाकर बनर्जी निर्देशित डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में सुशांत ने उम्दा परफॉर्मेंस दी थी। वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बने थे जिन्हें एक केमिस्ट की तलाश करते-करते एक बड़े षड्यंत्र का पता चलता है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ उनकी परफॉर्मेंस इतनी पसंद की गई कि क्रिटिक्स और दर्शकों के साथ-साथ IMDb ने भी इसे 7.6 रेटिंग दे डाली थी।

OTT - Amazon Prime Video

Sushant Movie

Photo Credit - IMDb

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (MS Dhoni The Untold Story)

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएमस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी भूमिका निभाई, वो काबिल-ए-तारीफ थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल हुई और बॉलीवुड में अभिनेता का नाम भी चमक गया। इसे 8 रेटिंग मिली है। 

OTT - Jio Hotstar

सोनचिड़िया (Sonchiriya) 

मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा से सजी क्राइम थ्रिलर मूवी सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत ने लखना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन रेटिंग के मामले में यह हिट रही। इसे 7.9 रेटिंग मिली और क्रिटिक्स ने भी खूब सराहना की।

OTT - Zee5

Photo Credit - IMDb

दिल बेचारा (Dil Bechara)

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज की गई थी। अभिनेता के निधन के बाद इसे स्ट्रीम किया गया था। फिल्म में अभिनेता की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसे 8.3 रेटिंग मिली है।

OTT - Jio Hotstar

इन फिल्मों के अलावा सुशांत सिंह ने आमिर खान की पीके मूवी, छिछोरे, केदारनाथ जैसी उम्दा फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। 

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput के बारे में बोलना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, काम मिलना हुआ बंद, बोलीं- 'मैंने सब खो दिया'