'सूबेदार' से पंगा नहीं! Prime Video पर दहशत फैलाने आ रहा बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता, खतरनाक लुक हुआ रिवील
सिनेमाघरों में आग लगाने के बाद एक बॉलीवुड एक्टर OTT पर कब्जा जमाने की तैयारी में है। एक तरफ आने ...और पढ़ें

सूबेदार बन तहलका मचाने आया बॉलीवुड स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं, दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी महासंग्राम होगा। सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें से एक नाम 'सूबेदार' (Subedaar) का है।
सूबेदार मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका इंतजार पिछले कुछ सालों से किया जा रहा है। 2025 में ही इस फिल्म का पहला लुक रिवील हुआ था। अब एक और लुक सामने आया है जिसे देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि पोस्टर में वो बॉलीवुड एक्टर कौन है।
सूबेदार का पोस्टर हुआ रिवील
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आ रही सूबेदार (Subedaar On OTT) का लेटेस्ट लुक शेयर किया गया है। इस पोस्टर में लीड हीरो खतरनाक अवतार में दिखाई दे रहे हैं। आंखों में गुस्सा, खून से लथपथ पंच... एक्टर का ये पोस्टर हिंट दे रहा है कि सूबेदार से पंगा नहीं लेना।
69 की उम्र में एक्शन करने को तैयार अभिनेता
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "आपको चेतावनी दी गई थी।" बता दें कि फिल्म में सूबेदार की भूमिका निभाने वाले यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि 69 साल के अनिल कपूर (Anil Kapoor) हैं। फिल्म का पोस्टर देख उनकी बेटी सोनम कपूर ने कमेंट किया है, "शानदार डैड, बहुत बढ़िया।" सिद्धार्थ आनंद ने भी कमेंट किया है, "अरे वाह! शानदार।"
यह भी पढ़ें- रिलीज के 25 साल बाद Nayak 2 लाने की तैयारी में Anil Kapoor? प्रोड्यूसर ने की पुष्टि
View this post on Instagram
सूबेदार की ओटीटी रिलीज डेट
बता दें कि, फिल्म में अनिल कपूर को पावरफुल और बेखौफ सूबेदार अर्जुन मौर्य के रूप में दिखाया गया है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी तारीख अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
अनिल कपूर की आगामी फिल्में
सूबेदार के बाद अनिल कपूर के पास दो और बड़ी फिल्में हैं जो बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। एक फिल्म है अल्फा (Alpha) जिसमें आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। जबकि दूसरी फिल्म शाह रुख खान की किंग (King) है।
