विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर निर्देशक के तौर पर डेब्यू के लिए तैयार कोंकणा सेन, फ्रेश रोमांटिक जोड़ी को किया जाएगा कास्ट

Published: Thu, 05 Feb 2026 06:34 PM (IST)

कोंकणा सेन शर्मा ओटीटी पर अपनी पहली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करेंगी। इसमें अदिति राव हैदरी और बरुण सोबती ...और पढ़ें

कोंकणा सेन शर्मा  करेंगी डेब्यू (फोटो-इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा करेंगी डेब्यू (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) बहुत जल्द ओटीटी पर डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाली हैं। साउथ दिल्ली की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के जरिए कोंकणा निर्देशन के दुनिया में अपना हाथ आजमाएंगी जो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इन एक्टर्स को किया गया फाइनल

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, कोंकणा की आगामी सीरीज के लिए अदिति राव हैदरी और बरुण सोबती को फाइनल किया गया है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। फैंस इस फ्रेश केमिस्ट्री को साथ में देखने के लिए बेताब हैं। जयदीप सरकार के साथ मिलकर कोंकणा सेन शर्मा इसके डायरेक्शन का जिम्मा संभालेंगी। जयदीप इससे पहले साल 2021 में इश्क और 2023 में रेनबो रिश्ता डायरेक्ट कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Luck By Chance की स्क्रिप्ट देखकर दंग रह गई थीं Konkona Sen Sharma, बोलीं- 'मुझे गर्व होता...'

पहले भी कर चुकी हैं निर्देशन

कोंकणा तीन साल से निर्देशन से दूर थीं, लेकिन इस सीरीज़ के साथ उनकी वापसी हुई है। उनकी पहली फिल्म, 'अ डेथ इन द गुंज' (2017) में आई थी जिसे खूब सराहना मिली थी। साल 2023 में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक पार्ट का निर्देशन किया था। हाल ही में, रोहन सिप्पी के क्राइम ड्रामा 'सर्च: द नैना मर्डर केस' में वो खुद नजर आई थीं।

खबरों की मानें तो निर्माताओं ने सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। कहानी के दूसरे डिटेल्स भी सीक्रेट रखे गए हैं। शो का प्रीमियर 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

 यह भी पढ़ें- 45 की उम्र में दिखना है रॉयल? कोंकणा सेन के इन ब्लाउज डिजाइन्स से लें प्रेरणा, मिलेगा एलिगेंट लुक