विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी और सोशल मैसेज से भरपूर है फिल्म 'पूरब के भसड़बाज', इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Published: Wed, 28 Feb 2024 09:31 PM (IST)

साल 2024 की शुरुआत कुछ धमाकेदार फिल्मों के साथ हुई है। बड़े पर्दे पर फाइटर तेरी बातों में ऐसा उलझा ...और पढ़ें

शीबा चड्ढा और धनंजय गलानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शीबा चड्ढा और धनंजय गलानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों और वेब सीरीज में पावरफुल परफॉर्मेंस देकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शीबा चड्ढा एक नए कलेवर में दर्शकों के सामने आएंगी। उनकी फिल्म 'पूरब के भसड़बाज' रिलीज होने के लिए तैयार है।

अक्सर वेब सीरीज और फिल्मों में मां का किरदार निभाने वालीं शीबा इस फिल्म में समाज की कुछ रूढ़िवादी परम्पराओं पर व्यंग्य करती हुईं नजर आएंगी। ये फिल्म समाज के विभाजन और क्षेत्रवाद के तनाव पर आधारित कहानी होगी। शीबा चड्ढा के साथ इस फिल्म में धनंजय गलानी भी होंगे, जो 'लव इन टैक्सी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

समाज के अनछुए पहलुओं को दिखाएगी फिल्म

इस फिल्म में दर्शकों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से बिहार और उत्तर प्रदेश तक माफियाओं के साम्राज्य में सब कुछ होते हुए भी बहुत कुछ मिसिंग है। साथ ही मीडिया की क्या भूमिका होती है। फिल्म की कहानी समाज के कुछ अनछुए पहलुओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से माफियाओं के घर की औरतों पर उनके माफियागिरी का असर पड़ता है, लेकिन वह डर के मारे कुछ भी नहीं कह पाती।

ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म मास्क टीवी पर 1 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म पूर्वोत्तर की कहानी को एक नए कलेवर के साथ दर्शकों के सामने परोसने के उद्देश्य से बनाई गई है। वहीं,लोगों का एंटरटेनमेंट बनाए रखने के लिए फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन और डायलॉग्स भी हैं।

फिल्म में नजर आएगी ये स्टार कास्ट भी

अभिषेक प्रसाद के डायरेक्शन में बनी 'पूरब के भसड़बाज' फिल्म को टैग प्रोडक्शन्स के तहत रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में शीबा चड्ढा और धनंजय गलानी के अलावा अनिल चरणजीत, मुकेश एस.भट्ट, गरिमा श्रीवास्तव और विनीत कुमार हैं।

बता दें कि इस फिल्म में नजर आने वालीं शीबा चड्ढा फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आयुष्मान खुराना की 'बधाई दो', माधुरी दीक्षित की 'मजा मा' सहित कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह फेमस शो 'पर्मानेंट रूममेट्स' में भी दमदार एक्टिंग करती नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: मार्च में दुल्हन बनने वाली हैं Taapsee Pannu? शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, पर्सनल लाइफ पर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।