'स्माइल नहीं की तो मौत...' 13 मिनट की Horror फिल्म का एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े, कमजोर दिल वाले रहें दूर
13 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म की कहानी का एक-एक सीन खौफनाक है।
-1795423855946_m.webp)
शॉर्ट फिल्म का एक दृश्य
HighLights
13 मिनट की है ये खौफनाक शॉर्ट फिल्म
एक-एक सीन है दशहत भरा
रोंगटे खड़े कर देगी इसकी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार 2-3 घंटे की हॉरर मूवी बीच-बीच में बोर लगने लगती है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें हॉरर फिल्में पसंद है लेकिन आप लगातार उस खौफ को बरकरार रखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं जो आपका ज्यादा वक्त भी नहीं लेगी और सिर्फ 13 मिनट में एक बड़ी हॉरर फिल्म जितना ही डर पैदा करेगी।
13 मिनट की शॉर्ट फिल्म है खौफनाक
13 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म काफी खौफनाक है और इसका एक-एक सीन रोंगटे खड़े करने वाला है। यह फिल्म गैस स्टेशन पर नाइट-शिफ्ट में काम करने वाले दो कर्मचारियों की कहानी है, जिन्हें एक ऐसे राक्षस से बचने के लिए शांत और खुश रहना पड़ता है, जो तनाव और डर को खाकर जिंदा रहता है।

एक-एक सीन कर देगा रोंगटे
मैट (पॉली शोर) और इरविन (निक स्वार्डसन) US रूट 50 के एक सुनसान इलाके में स्थित 'हाइवे 50 गैस एंड लिकर' पर रात की शिफ्ट में काम करते हैं। एक फेडरल एजेंट, जिसे 'ग्रिन मैन' कहा जाता है, वहां आता है और उन्हें चेतावनी देता है कि 'मिस्टर फ्रेट' (केविन केप्पी) नाम का एक जीव, जो लोगों की बॉडी लैंग्वेज पढ़ सकता है, रेगिस्तान में बनी एक जगह से भाग निकला है और इस समय स्टोर के बाथरूम में छिपा है।
-1795424013504.webp)
'मिस्टर फ्रेट' उन लोगों को ढूंढकर उन पर हमला करता है जो तनाव, घबराहट या चिंता दिखाते हैं। जिंदा रहने के लिए, मैट और इरविन को हर हाल में शांत रहना होगा और चेहरे पर पॉजिटिविटी दिखानी होगी।
-1795424039237.webp)
तो क्या आखिर तक मैट और इरविन खुद को बचा पाएंगे? या फिर मिस्टर फ्रेट के नियम पूरे ना होने की वजह से वह उन्हें मार देगा? यह तो फिल्म के क्लाईमैक्स ही पता चल पाएगा।
यूट्यूब पर मिले 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज
इस हॉरर शॉर्ट फिल्म का नाम है- रिमेन कॉम (Remain Calm) जो 12 अक्टूबर, 2026 को यूट्यूब (YouTube) पर रिलीज हुई और देखते ही देखते वायरल हो गई। अब तक इसे 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह फिल्म 13 मिनट है जिसे जेक लुईस ने लिखा और निर्देशित किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।