विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranneeti Balakot & Beyond: 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' का नया वीडियो जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Mon, 26 Feb 2024 04:39 PM (IST)

Jimmy Shergill और Lara Dutta स्टारर नई वेब सीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का आज 26 फरवरी को एक नया ...और पढ़ें

जिमी शेरगिल और लारा दत्ता (Photo Credit: Instagram)
जिमी शेरगिल और लारा दत्ता (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lara Dutta and Jimmy Shergill Ranneeti Balakot & Beyond New Video: 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद अब लोगों के सामने 'बालाकोट एयरस्ट्राइक' की कहानी आने वाली है। आज 26 फरवरी को 'बालाकोट एयरस्ट्राइक' को पूरे पांच साल हो गए हैं। ऐसे में आज ही जिमी शेरगिल और लारा दत्ता स्टारर 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' का एक नया वीडियो जारी कर दिया गया है।

कहां स्ट्रीम होगी ये सीरीज?

बालाकोट एयर स्ट्राइक को पांच साल पूरे होने के मौके पर जियो सिनेमा ने वेब सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' की एक नई झलक फैंस को दिखाई है। मेकर्स ने इस सीरीज का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो शुरू होते ही पहले पुलवामा अटैक से जुड़ी झलक देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें: Interview: 'मुझे अपनी गलतियां बार-बार देखने की जरूरत नहीं', Jimmy Shergill ने शेयर की सिनेमा और दिल की बातें

इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है तारीख बदलती है, इतिहास बनता है। इसके बाद 26 फरवरी बालाकोट एयर स्ट्राइक की तारीख लिखी हुई आती है और बैकग्राउंड से सुनाई देता है 'लेकिन कुछ तारीखें इतिहास बना देती हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

फिर वीडियो में जिमी शेरगिल को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस बार इतना गहरा मारेंगे कि चोट भी लगेगी और निशान भी दिखेगा। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'पांच साल पहले, आज ही के दिन भारत ने बालाकोट हवाई हमले का सफलतापूर्वक जवाब देकर इतिहास में यह तारीख दर्ज की थी। रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड में हमारे बहादुर नायकों की कहानी और बहुत कुछ देखें। जल्द ही आ रही है'।

लारा दत्ता ने किया ये पोस्ट

वहीं, लारा दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '26 फरवरी, 2019 इतिहास में हमेशा अंकित रहेगा। वह दिन जब भारत ने बालाकोट हवाई हमले का सफलतापूर्वक जवाब दिया, हर भारतीय का दिल गर्व से ऊंचा हो गया। हमारे नायकों को सलाम करते हुए, 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' की कहानी जल्द ही आ रही है'।

ये सितारे भी आएंगे नजर

संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में लारा दत्ता और जिमी शेरगिल के अलावा आशुतोष राणा, आशीष विद्यार्थी, प्रसन्ना और कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Lara Dutta को अनोखे तरीके से किया था Mahesh Bhupathi ने प्रपोज, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी