विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Box Office पर डिजास्टर रही ये एक्शन ड्रामा, OTT पर काट रही गदर; टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

Published: Fri, 17 Apr 2026 03:25 PM (IST)

OTT पर आते ही एक्शन ड्रामा ने धुआं काट दिया है। फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही एक्शन ड्रामा

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही एक्शन ड्रामा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर के बाद ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने का ट्रेंड आजकल आम हो गया है। इससे फिल्म को नई लाइफ भी मिलती है और मेकर्स को उनकी लागत भी वसूल हो जाती है भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही है। वहीं कई बार फ्लॉप फिल्में ओटीटी पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करती है।

टॉप 10 में शामिल हुई फिल्म

एक ऐसी फिल्म जो कि एक्शन ड्रामा (Action Drama) है ने थिएटर के बाद ओटीटी पर दस्तक दी है। थिएटर में फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने गदर काट दिया है। फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 16 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है और आते ही यह टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

ustaad (2)

यह भी पढ़ें- OTT पर होगा अब महासंग्राम... सिंगिग के शोर के बीच होगा खूब एक्शन; Lukkhe का फर्स्ट लुक आउट

कौन सी है यह फिल्म?

जिस एक्शन ड्रामा की हम बात कर रहे हैं वह है उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)। इस फिल्म में पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने लीड रोल प्ले किया है। 154 मिनट की यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी और 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लगभग 100 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। यानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने धुआं काट दिया है।

pawan kalyan (6)

क्या है फिल्म की कहानी?

'उस्ताद भगत सिंह' (2026) एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। वह एक ऐसे निडर अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक भ्रष्ट राजनीतिक माहौल के बीच अन्याय के खिलाफ लड़ता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा लड़के पर आधारित है, जिसे उसका गुरु न्याय की रक्षा करने के लिए तैयार करता है; आगे चलकर वह लड़का एक वन रक्षक बनता है और एक क्रूर राजनेता व उसके बेटों से लोहा लेता है।

pawan kalyan (4)

उस्ताद भगत सिंह के बारे में

उस्ताद भगत सिंह को हरीश शंकर ने निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ श्रीलीला, राशी खन्ना, आर. पार्थिबन, के.एस. रविकुमार, गौतमी, नवाब शाह, राव रमेश, जयप्रकाश और अन्य सपोर्टिंग रोल में हैं।

यह फ़िल्म 19 मार्च 2026 को उगादी के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और इसे समीक्षकों तथा दर्शकों से नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। यह फिल्म कमर्शियल रूप से असफल रही।

यह भी पढ़ें- 'फिल्मों में गाली-गलौज...', Prem Chopra ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, बता दी मूवी की सबसे बड़ी कमी!