विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर होगा अब महासंग्राम... सिंगिग के शोर के बीच होगा खूब एक्शन; Lukkhe का फर्स्ट लुक आउट

Published: Tue, 14 Apr 2026 06:32 PM (IST)

OTT पर नई वेबसीरीज और फिल्मों के बीच हाल ही में एक नई सीरीज का एलान हुआ है, जिसकी कहानी ...और पढ़ें

लुक्खे का फर्स्ट लुक हुआ आउट

लुक्खे का फर्स्ट लुक हुआ आउट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई वेबसीरीज और फिल्मों का एलान हो रहा है। इसी बीच जल्द ही एक नई कहानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आएगी। हाल ही में आने वाली इस सीरीज का पोस्टर रिलीज किया गया है और इस पोस्टर को देखने के बाद लग रहा है कि ओटीटी पर अब भौकाल मचने वाला है।

लुक्खे का नया पोस्टर रिलीज

बीते दिनों ही अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने सालभर में आने वाली अपनी नई सीरीज और फिल्मों का एलान किया है। इसी में से अब उनकी आने वाली सीरीज का हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया है। हम बात कर रहे हैं 'लुक्खे' की। जी हां, जल्द ही 'लुक्खे' आने वाली है और हाल ही में इस सीरीज का पोस्टर (Lukkhe On Prime Video) आया है।

यह भी पढ़ें- Maa Ka Sum on OTT: गणित की इक्वेशन से मां के लिए पार्टनर, कहां देखें इमोशन और एल्गोरिदम में उलझी कहानी?

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इस पोस्टर में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई है। सीरीज में मुख्य भूमिका राशि खन्ना निभा रही है। राशि के अलावा पोस्टर में पलक तिवारी, लक्षवीर सिंह सरन, शिवांकित और सिंगर-रैपर किंग इसमें नजर आ रहे हैं। आपको बता दें किंग इस सीरीज से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं पलक इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। पोस्टर देखने में लग रहा है इस बार कुछ नया दिखने वाला है।

Rashi

क्या है सीरीज की कहानी?

8 एपिसोड वाली इस म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज की कहानी चंडीगढ़ की धड़कती रूह पर आधारित है, जहां रैप कल्चर, कलाकारों की महत्वकांक्षा के साथ कैसे अपराध का आमना-सामना होता है। कहानी में रैपर्स एक-दूसरे सामने होते हैं। रैपर्स एमसी बदनाम (किंग) और ओजी (शिवांकित) एक दूसरे के जानी दुश्मन बने होते है, जो आर्ट के साथ साथ एक-दूसरे के कॉम्पटीटर हैं और दुश्मन भी हैं।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 12.17.38 PM (1)

एक्शन, सिंगिंग, ड्रामा और गोलियों की तड़तड़हाट के बीच लुक्खे की कहानी मजेदार है। जहां प्यार, दर्द और उम्मीदों का एक घर बना हुआ। सीरीज का हुक लाइन है, 'रैप और बदला, दोनों लाउड हैं'। पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी ये सीरीज क्राइम, संगीत और सिनेमा के बीच के मेल को बखूबी दर्शाती नजर आएगी।

हिमांक गौर ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है तो वहीं विपुल डी. शाह और राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले बनी एक्शन-ड्रामा 'लुक्खे' (Lukkhe) का प्रीमियर 8 मई को Amazon Prime Video पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमीरी, जुआ और मटके का खेल; मिर्जापुर के बाद OTT पर फिर दहाड़ने आए विजय वर्मा, रिलीज हुआ Matka King का ट्रेलर