विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फिल्मों में गाली-गलौज...', Prem Chopra ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, बता दी मूवी की सबसे बड़ी कमी!

Published: Wed, 15 Apr 2026 05:12 PM (IST)

बॉलीवुड के फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिव्यू किया, जिसमें उन्होंने खूबियों के साथ कमिया भी बताईं।

प्रेम चोपड़ा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू/ फोटो- Instagram

प्रेम चोपड़ा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनी हुई है। रणवीर सिंह की यह हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को जहां इंडस्ट्री के कुछ लोगों से खूब तारीफ मिली, तो वहीं कई लोगों ने इसे 'प्रोपेगेंडा' बताते हुए इसकी काफी आलोचना भी की।

इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के बाद अब हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिव्यू किया है। हालांकि, उन्हें 'धुरंधर 2' पसंद तो बहुत आई, लेकिन कुछ चीजों से वह थोड़े खफा भी दिखाई दिए और मेकर्स को एक बड़ी नसीहत भी दे डाली।

प्रेम चोपड़ा ने बताईं 'धुरंधर 2' की खूबियां और खामियां

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स देखे हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उन्हें फिल्म में क्या खास बातें लगीं और क्या चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं। प्रेम चोपड़ा ने कहा,

 "फिल्म अच्छी है, लेकिन बहुत ज्यादा लंबी है। हालांकि, यह फिल्म सफल रही है, क्योंकि लंबे रन-टाइम के बावजूद लोगों ने इसे अपनाया है। ऐसा काफी समय बाद हुआ है, जब दर्शक इतनी बड़ी संख्या में थिएटर्स में लौटे हैं।"

dhurandhar 2 prem chopra review (1)

जब प्रेम चोपड़ा से यह पूछा गया कि अगर वह 'धुरंधर' का निर्देशन करते तो क्या फिल्म में हिंसक सीन कम होते? तो 'फेमस विलेन' ने जवाब देते हुए कहा, "सिनेमा कमर्शियल है। मैं भी उसी हिसाब से फिल्में बनाता, जैसा ट्रेंड आजकल स्वीकार किया जा रहा है, लेकिन मेरा यह सुझाव है कि फिल्मों में गाली-गलौज जैसी चीजों को कम करना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- बाहुबली परास्त... पुष्पा-KGF भी खल्लास; 3000 करोड़ कमाकर Dhurandhar बनी भारत की सबसे बड़ी फिल्म

इन एक्टर्स के काम से इम्प्रेस हुए प्रेम चोपड़ा

दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने फिल्म की खामियां बताने के साथ ही अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। रणवीर के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने कहा,

"मैं रणवीर को अक्सर क्लब में देखा करता था, जहां वह इसी कोशिश में लगे रहते थे कि कोई उन्हें एक ब्रेक दे दे। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस देखकर मैं हैरान रह गया। यह कहना मुश्किल है कि कौन बेहतर था, क्योंकि हर किसी ने अपने काम में अपना बेस्ट देने की कोशिश की है।"

dhurandhar 2 prem chopra review (2)

वहीं, अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा, "उनकी भूमिका दर्शकों को ध्यान में रखकर ही बनाई गई थी, इसलिए उन्हें काफी सराहना मिली। मुझे लगता है कि रणवीर सिंह ने भी सेकंड पार्ट में बहुत अच्छा काम किया है।"

आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला चुकी 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: मंगलवार को 'धुरंधर 2' ने फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल