3 महीने से OTT पर धाक जमाए बैठी है सस्पेंस थ्रिलर, Dhurandhar 2 को भी दे रही है कड़ी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने के बाद एक सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller) ओटीटी पर महीनों से कब्जा जमाए हुए है।

ओटीटी पर 9 महीने पुरानी फिल्म का दबदबा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्मों का क्रेज महीनों बाद भी खत्म नहीं होता है। एक 9 महीने पुरानी फिल्म का भी यही हाल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छापने के बाद ओटीटी पर दस्तक दी और पिछले तीन महीने से ट्रेंडिंग लिस्ट से हटने को तैयार नहीं है।
इस सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller) ने धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को भी कड़ी टक्कर दे दी है। बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म ओटीटी पर आने के बाद से टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है। इसके आगे नई-नई फिल्में भी नहीं पहुंच पा रही हैं।
ओटीटी पर छाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
इस फिल्म को इसलिए ओटीटी पर देखा जा रहा है क्योंकि इसका ओरिजिनल वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है धुरंधर (Dhurandhar)। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
अनकट वर्जन में मौजूद है फिल्म
इस फिल्म के कुछ सीन्स काटे गए थे और फिर उसे भारत में रिलीज किया गया था। बाद में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी आई। हालांकि, इसका अनकट वर्जन तीन महीने पहले ही जारी किया गया। धुरंधर: रॉ और अनदेखा (Dhurandhar: Raw and Undekha) अब जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।
तीन महीने बाद ओटीटी पर कब्जा
इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर आए तीन महीने हो गए हैं, लेकिन यह अभी भी ट्रेंड कर रहा है। 3 घंटे 25 मिनट की धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा इस वक्त टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे पायदान पर है, जबकि दूसरे नंबर पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है। यह दोनों ही फिल्में ओटीटी पर राज कर रही हैं। इनके आगे नई फिल्में भी नहीं टिक पा रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर की थी तगड़ी कमाई
मालूम हो कि धुरंधर का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था, जबकि मार्च में आए पार्ट 2 ने 1800 करोड़ के पार कमाई की थी। दोनों ही फिल्म हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में शुमार हैं।
