विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 की सक्सेस के बाद पहली बार बिना विग दिखे 'रहमान डकैत', शादी से वायरल हुई Akshaye Khanna अनसीन फोटो

Published: Tue, 14 Jul 2026 08:34 PM (IST)

धुरंधर 2 से अक्षय खन्ना फैंस के फेवरेट बन गए हैं और हाल ही में 'रहमान डकैत' का पहला पब्लिक अपीरियंस देख उनके चाहने वालों के चेहरे खिल उठे।

अक्षय खन्ना की लेटेस्ट फोटो हुई वायरल/ फोटो- instagram

अक्षय खन्ना की लेटेस्ट फोटो हुई वायरल/ फोटो- instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बोनी कपूर की लाडली अंशुला कपूर हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी के फंक्शन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हालांकि, इन सभी वेडिंग फोटोज के बीच जिस तस्वीर ने यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फोटो है, जो धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए हैं।

अंशुला की वेडिंग फंक्शन में मेहमान बने अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना की इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के रिसेप्शन की हैं, जिसमें 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' भी शामिल हुए थे। इस तस्वीर को किसी और ने नहीं, बल्कि बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में सोनू निगम से लेकर जावेद अख्तर, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ और शबाना आजमी सहित कई सितारे पहुंचे थे।

हालांकि, कमेंट बॉक्स में जिस फोटो पर लोग सबसे ज्यादा प्यार बरसा रहे हैं, वह अक्षय खन्ना की है, जिसमें वह बोनी कपूर के साथ गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में फैंस ने दो चीजें नोटिस की, पहली कि अक्षय बिना 'रहमान डकैत' की विग अपने ओरिजिनल लुक में दिखाई दिए और दूसरी थी उनकी स्माइल। 

[image] - 2196096

अक्षय खन्ना की स्माइल ने जीता सबका दिल

अक्षय खन्ना के चेहरे की मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, "अक्षय खन्ना की स्माइल कितनी प्यारी है, थैंक यू बोनी सर हमारे 'रहमान डकैत' का ये साइड दिखाने के लिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "13वीं फोटो, मेरी पूरी दुनिया, मेरा फेवरेट..मेरा प्यार अक्षय खन्ना।"

[image] - 9938229

एक अन्य यूजर ने लिखा, "रहमान डकैत...बोनी सर आपका शुक्रिया, क्योंकि आपने हमारा दिन बना दिया। अक्षय सर तक प्लीज हमारा प्यार जरूर पहुंचाना।" 'धुरंधर 2' के बाद अक्षय खन्ना हाल ही में नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'इक्का' में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने एक बार फिर से नेगेटिव भूमिका निभाई। कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इस वक्त नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 20 मिनट की Thriller ने OTT पर जमाई धाक, आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर कर डाला कब्जा

यह भी पढ़ें- Ikka Movie Review: तुरुप का पत्ता नहीं बन पाए Sunny Deol, इक्का में फीका 'रहमान डकैत' का जादू; पढ़ें रिव्यू